फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Stones were pelted on the police team that went to capture the warranty

वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव

Mon, 03 Oct 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Stones were pelted on the police team that went to capture the warranty
19 : जामो : गौतमपुर गांव में पुलिस टीम से अभद्रता के वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट। -संवाद - फोटो : AMETHI
जामो (अमेठी)। स्थानीय थाने के गौतमपुर गांव में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम से परिजन व ग्रामीण भिड़ गए। परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जैसे तैसे पुलिस टीम जान बचाकर भाग निकली। मामले में सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस पंजीकृत कर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने की कोशिश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौतमपुर गांव निवासी रंजीत कुमार के खिलाफ कई आपराधिक केस दर्ज हैं तो कई केस का ट्रायल कोर्ट में चल रहा है। मारपीट व बलवा में दर्ज एक केस में कोर्ट में हाजिर न होने पर गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। रविवार शाम जामो थाने में कार्यरत एसआई विनोद कुमार सिपाही जितेंद्र सिंह, श्यामजी व राघवेंद्र आरोपी रंजीत को गिरफ्तार करने गांव पहुंचे।
विज्ञापन

घर पर मौजूद रंजीत को टीम ने गिरफ्तार भी कर लिया। रंजीत के गिरफ्तार होने के सूचना पर परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पुलिस टीम से भिड़ गए। परिजनों ने टीम से धक्का-मुक्की व मारपीट करते हुए रंजीत को छुड़ाकर मौके से भगा दिया। रंजीत के भाग जाने के बाद परिजन व ग्रामीण पुलिस टीम पर पथराव करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथराव के बीच अपने को बचाते हुए टीम बैरंग लौट गई। टीम ने लौटने के बाद मामले की जानकारी अफसरों को दी। अफसरों के निर्देश पर उपनिरीक्षक विनोद कुमार की तहरीर पर रंजीत कुमार, श्यामलाल, निर्मला, कृष्ण कुमार मिश्र, नीलू, सुनीता व शिल्पी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस पंजीकृत किया गया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच के साथ अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने की कोशिश में जुटी है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
गौतमपुर गांव में पुलिस टीम की पकड़ से वारंटी के भागने की कोशिश के साथ अभद्रता करने का एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिलाएं अभियुक्त को छुड़ाने की कोशिश कर रही हैं तो महिलाओं के होने से पुलिस टीम सिर्फ अपने बचाव की मुद्रा में दिख रही है। टीम पर हुए हमले व पुलिस के बैंरग लौटने की बात लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी है।

होगी सख्त कार्रवाई
सीओ मयंक द्विवेदी ने बताया कि पुलिस टीम से अभद्रता कर वारंटी को भगाना गंभीर मामला है। उपनिरीक्षक की तहरीर पर केस दर्ज करने के साथ वीडियो में घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस कार्य में बाधा डालने वालों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed