फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sticks used in land dispute, seven people injured

Amethi News: जमीन के विवाद में चलीं लाठियां, सात लोग घायल

Mon, 03 Feb 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 03 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sticks used in land dispute, seven people injured
बाजारशुकुल (अमेठी)। जमीन के विवाद में रिश्तों को शर्मसार करते हुए दो सगी बहनों ने परिजनों संग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने विवाद में शामिल दोनों पक्ष के 20 लोगों को हिरासत में लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन






बाजारशुकुल थाना क्षेत्र के दूधाधारी गांव में जमीन के विवाद को लेकर सगी बहन राजकुमारी व किस्मता रविवार को आमने-सामने हो गईं। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में एक पक्ष से राजकुमारी, कालिका प्रसाद व संगीता तो दूसरे पक्ष की किस्मता, भगई, राजेश, शिव सिंह घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने सीएचसी पहुंचाते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन







सीएचसी में प्राथमिक उपचार व चिकित्सीय परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने राजकुमारी व कालिका प्रसाद की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि दो सगी बहनों में जमीन के विवाद को लेकर समर्थक व रिश्तेदारों में मारपीट हुई है। दोनों पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज किया है। इस मामले में शामिल दोनों तरफ से 20 लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में पाबंद करते हुए वैधानिक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed