फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   State Congress Committee approves Rahul's candidature from Amethi

Amethi News: अमेठी से राहुल की उम्मीदवारी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मंजूरी

Tue, 12 Mar 2024 11:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 12 Mar 2024 11:10 AM IST
विज्ञापन
State Congress Committee approves Rahul's candidature from Amethi
अमेठी सिटी। लोक सभा चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कांग्रेस की गढ़ मानी जाने वाली वीआईपी सीट पर अब तक राहुल गांधी की उम्मीदवारी को लेकर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन


भाजपा की ओर से प्रत्याशी घोषित होने और कांग्रेस की पहली सूची में राहुल गांधी का नाम वायनाड से प्रस्तावित होने के बाद लोगों के बीच चर्चा का बाजार गर्म है। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से अमेठी से राहुल गांधी सहित 11 सीटों से उम्मीदवारों के नाम का प्रस्ताव केंद्रीय कमेटी को भेजा गया है। प्रदेश कमेटी के प्रस्ताव भेजे जाने के बाद जल्द ही सूची जारी होने की संभावना से कांग्रेस कार्यकर्ता खुश है। हालांकि, लोगों में अभी संशय बना है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से अमेठी से राहुल गांधी को प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही अमेठी से राहुल गांधी के नाम घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी को प्रत्याशी को घोषित किया जा चुका है। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अब तक प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। 19 फरवरी 24 को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उमड़े जनसैलाव ने गांधी परिवार के अपने दिलों में प्यार को दिखाया। राहुल गांधी ने यहां एक जनसभा को भी संबोधित किया था। उम्मीदवारी को लेकर कोई बयान नहीं दिया। पार्टी के मीडिया इंचार्ज जयराम रमेश ने इतना जरूर कहा था कि अमेठी में राहुल गांधी की वापसी का माहौल है।

इसी बीच दिल्ली में प्रियंका गांधी से पार्टी जिलाध्यक्ष की मुलाकात में राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने के संकेते मिले। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से अमेठी से राहुल गांधी समेत 11 लोकसभा प्रत्याशियों के प्रस्ताव केंद्रीय कमेटी को भेजा गया तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed