फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Started building road in rain, work stopped due to protest

Amethi News: बारिश में बनाने लगे सड़क, विरोध पर बंद किया काम

Wed, 06 Aug 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 06 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Started building road in rain, work stopped due to protest
सिंहपुर (अमेठी)। बैशनपुरवा-मदनचक मार्ग का निर्माण बारिश में शुरू कर दिया गया। निर्माण के नाम पर खानापूर्ति की जाने लगी। ग्रामीणों ने आपत्ति की तो ठेकेदार काम बंदकर सामान समेटकर चला गया। मंडी परिषद जायस के अवर अभियंता निर्माण में अनियमितता की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन




1900 मीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण एक करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि काम के दौरान मानकों की अनदेखी की गई। बारिश में ही गिट्टी पर बिना डस्ट मिलाए और कुटाई किए पेंटिंग शुरू कर दी गई, जिससे सड़क जल्दी उखड़ने की आशंका बढ़ गई है। दिलीप पांडेय, संजय पांडेय, पंकज, साधुराम सहित कई ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तो ठेकेदार मौके से सामान समेटकर चला गया।
विज्ञापन



मिक्सिंग प्लांट को हटाकर जैतपुर संपर्क मार्ग पर गिट्टी गिरा दी, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि जीएसवी गिट्टी की मात्रा कम है और डस्ट की परत तक नहीं डाली गई। सिंहपुर रजबाहा से सटे करीब तीन सौ मीटर हिस्से में बारिश के बीच ही पेंटिंग करवा दी गई, जिससे सड़क दलदल जैसी हो गई है। वाहनों के चलने से सड़क पर गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अवर अभियंता मंडी परिषद जायस मो. हैदर ने बताया कि शिकायत पर निर्माण बंद करा दिया गया है। बारिश खत्म होने के बाद फिर से मानक के अनुसार काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article