फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Stampede at Bahadurpur IFFCO Center

Amethi News: बहादुरपुर इफको सेंटर पर मची भगदड़

Tue, 26 Aug 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 26 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Stampede at Bahadurpur IFFCO Center
बहादुरपुर इफको सेंटर पर लगी किसानों की कतार। -संवाद - फोटो : पार्किंग के लिए तय किया गया स्थान।
अमेठी सिटी। यूरिया की किल्लत के बीच मंगलवार सुबह बहादुरपुर इफको सेंटर पर यूरिया के लिए किसानों में धक्कामुक्की होने लगी। इस दौरान जब भगदड़ मची तो केंद्र प्रभारी ने पुलिस बुला ली। हालात काबू होने पर टोकन देकर यूरिया का वितरण शुरू किया गया। किसानों को तीन से पांच घंटे कतार में लगने के बाद ही यूरिया मिल पाई।
विज्ञापन



बहादुरपुर इफको सेंटर खुलने से पहले ही वहां किसानों की भीड़ लग गई। सुबह 10 बजे गेट खुलते ही किसान लाइन में आगे लगने की होड़ में धक्का मुक्की करने लगे। इससे वहां भगदड़ मच गई। केंद्र पर अव्यवस्था देख नाराज किसान हंगामा करने लगे। केंद्र प्रभारी विवेक श्रीवास्तव ने तत्काल मामले की सूचना अफसरों व उच्चाधिकारियों को दी। नायब तहसीलदार अमीषा पटेल, जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार और सहकारिता आयुक्त अरविंद कुमार केंद्र पर पहुंचे और किसानों को समझाते हुए टोकन वितरित कराया। केंद्र पर यूरिया वितरण के दौरान पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन




480 बोरी यूरिया, कतार में 300 से ज्यादा किसान
गौरीगंज इफको सेंटर पर मंगलवार को किसानों की लंबी कतार दिखी। इस सेंटर पर मात्र 480 बोरी यूरिया थी और 300 से अधिक किसान यहां कतार में खड़े थे। माधोपुर साधन सहकारी समिति पर 400 बोरी यूरिया थी। यहां पर 20-20 किसानों को टोकन देकर यूरिया बांटी जा रही थी। बाबूपुर अन्नीबैजल साधन सहकारी समिति पर शनिवार को यूरिया पहुंच गई थी। कोड नहीं मिलने के कारण यूरिया नहीं बांटी जा रही है। संग्रामपुर स्थित इफको सेंटर, साधन सहकारी समिति गोरखापुर, गौरीगंज के दुलापुरकला, चंदौकी, पनियार, आनापुर, रामगंज कौहार, हरदों, खेरौना सहित कई समितियों पर यूरिया नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसान बोले-नहीं मिल पा रही यूरिया
गौरीगंज इफको सेंटर पर कतार में लगे ऐंधी निवासी किसान बजरंग सिंह ने बताया कि समितियों पर यूरिया नहीं है। सुबह सात बजे से लाइन में लगे थे। छह घंटे बाद तीन के बजाय सिर्फ दो बोरी यूरिया मिल पाई। तिवारी का पुरवा निवासी किसान आशू मिश्र ने बताया कि दो दिनों से बाबूपुर साधन सहकारी समिति पर यूरिया नहीं बांटी जा रही है। कुशबैरा निवासी शीतला प्रसाद ने बताया कि निजी दुकानदार 450 रुपये में यूरिया के साथ जिंक दे रहे हैं।


अफसरों के छूट रहे पसीने
खाद की किल्लत को लेकर विभाग सहित प्रशासनिक अफसरों के पसीने छूट रहे हैं। एडीएम अर्पित गुप्ता ने गौरीगंज इफको केंद्र पर यूरिया वितरण का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से बात कर कहा कि परेशान न हो, सभी किसानों को यूरिया मिलेगी। उप कृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार तिवारी ने गौरीगंज इफको केंद्र, दरपीपुर व माधोपुर साधन सहकारी समिति का निरीक्षण किया।


निजी दुकानों पर लग रही भीड़
फुरसतगंज। बहादुरपुर कस्बे में निजी खाद विक्रेता संजय मित्तल के यहां किसानों की भीड़ दिखी। पूरे बख्शी निवासी किसान मोहित ने बताया कि इफको सेंटर पर भीड़ होने से निजी दुकान पर यूरिया लेनी पड़ रही है।



समितियों पर भेजी जा रही यूरिया
जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि बहादुरपुर इफको सेंटर पर लाइन लगाने के लिए किसान धक्कामुक्की कर रहे थे। कुछ किसान रायबरेली जिले के आ गए थे, जिन्हें हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed