{"_id":"626988383e93062a942848ca","slug":"stadium-gym-fullfilled-with-hightech-device-amethi-news-lko6281293110","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधुनिक संसाधनों से लैस हुआ स्टेडियम का जिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधुनिक संसाधनों से लैस हुआ स्टेडियम का जिम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। शहर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में आधुनिक संसाधनों से लैस जिम का संचालन जल्द शुरू हो जाएगा। जिम को करीब 50 लाख रुपये की कीमत के अत्याधुनिक उपकरण मशीनें व सामान से लैस किया गया है। जल्द ही लोगों को स्टेडियम स्थित जिम में बेहतर सुविधाएं मिलने लगेंगी। ऐसे में उन्हें फिटनेस के लिए बाहर खुले जिम सेंटरों को अधिक कीमत चुकाने से निजात मिलेगी।
प्रदेश सरकार की ओर से खेल को बढ़ावा देने एवं लोगों की फिटनेस को लेकर लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी कवायद के तहत शहर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में आधुनिक संसाधनों से लैस जिम सेंटर जल्द शुरू होने जा रहा है। करीब 50 लाख रुपये से अधिक कीमत की 35 आधुनिक मशीनें एवं सामान अब तक उपलब्ध हो चुके हैं। जिम सेंटर का संचालन नहीं शुरू होने में सबसे बड़ा कारण निर्माण कार्य पूरा होने को लेकर है।
मालूम रहे कि कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण कार्य में पूरी तरह लापरवाही बढ़ती जा रही है। अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है, जिसके चलते हैंडओवर नहीं हो सका है। जिम सेंटर के जल्द संचालन शुरू होने को लेकर लोगों में खुशी दिख रही है। स्टेडियम परिसर में जिम सेंटर का संचालन शुरू होने के बाद जहां लोगों को कम कीमत पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, वहीं उन्हें अच्छे उपकरण भी मुहैया होंगे।
विज्ञापन
उप क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद और मो. मुशर्रफ ने बताया कि जो भी उपकरण व सामान जिम सेंटर में आए हैं यह अत्याधुनिक हैं। ऐसी मशीनें हैं जिसमें जिम करते समय पल्स सहित अन्य शरीर की गतिविधियों को मशीन में लगी डिस्प्ले पर बताती रहेंगी।
जल्द शुरू होगा संचालन
जिला क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के चलते जिम सेंटर का संचालन कराए जाने में देरी हो रही है। हैंडओवर होने के बाद जल्द ही संचालन शुरू करा दिया जाएगा। जिम सेंटर में खिलाड़ियों व आम जनता बच्चों से लेकर बड़े तक आ सकते हैं। शुल्क के संबंध में उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से शुल्क के लिए गाइडलाइन जारी की जाएगी। उसी क्रम में फार्म भरा कर शुल्क जमा कराया जाएगा, उसके बाद पंजीकृत लोग जिम कर सकेंगे।