{"_id":"6765c62f20af93fdf205c2f9","slug":"srishti-tops-in-speech-and-akanksha-tops-in-poetry-amethi-news-c-96-1-lu11005-131663-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: भाषण में सृष्टि व कविता में आकांक्षा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: भाषण में सृष्टि व कविता में आकांक्षा अव्वल
Sat, 21 Dec 2024 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में भाषण व कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपने विचार व्यक्त किए।
राष्ट्रीय सेवायोजना की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में सृष्टि सिंह ने पहला, रितिका अग्रहरि ने दूसरा व शिवानी तिवारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कविता प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने कवि अटल बिहारी वाजपेयी की रचनाओं का भावपूर्ण पाठ किया, जिसमें आकांक्षा अग्रहरि ने प्रथम, गरिमा मिश्र ने द्वितीय, रूबी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
राष्ट्रीय सेवायोजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कृष्णकांत मिश्र ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी एक अच्छे राजनेता, कवि व वक्ता थे। हिंदी के प्राध्यापक डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की कविताएं प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणा का कार्य करती हैं।