{"_id":"6765c4887e16c3ffa30c0f04","slug":"sps-burnt-the-effigy-of-the-home-minister-amethi-news-c-96-1-gon1004-131625-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सपाइयों ने फूंका गृहमंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सपाइयों ने फूंका गृहमंत्री का पुतला
Sat, 21 Dec 2024 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज शहर में पुतला फूंकते सपा कार्यकर्ता। -पार्टी सूत्र
अमेठी सिटी। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर टिप्पणी के आरोप में सपा कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री का पुतला जलाकर विरोध जताया। शुक्रवार को दोपहर सपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय गौरीगंज में एसपी आवास के पास नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। वहीं, मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं से पुतला छीनकर आग बुझा दी।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सूबेदार यादव ने कहा कि बाबा साहब न केवल समाजवादियों के, बल्कि पूरे देश के शोषित, वंचित, पीड़ित और समाज के लिए पूजनीय हैं। हर समाज के लोग उनको भगवान की दृष्टि से देखते हैं। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि आंबेडकर साहब का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा। छात्र सभा के जिला अध्यक्ष पंकज शुक्ला ने कहा कि गृहमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। इस दौरान रिषभ सिंह, अरविंद यादव, सऊद फैज, गौरव वर्मा, इमरान, ललित यादव, बृजेश यादव, आदर्श सिंह, अभय प्रताप यादव, आयुष यादव, अंकित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।