फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   speeding milk van hit bike In Amethi young man going to wedding procession died

Amethi News: तेज रफ्तार दूध गाड़ी ने बाइक में मारी टक्कर, बरात जा रहे युवक की मौत... मची चीख पुकार

Sat, 08 Feb 2025 09:32 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Feb 2025 09:32 AM IST
सार

अमेठी में तेज रफ्तार दूध गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बरात जा रहे युवक की मौत हो गई। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन
speeding milk van hit bike In Amethi young man going to wedding procession died
दूध गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के अमेठी में शुक्रवार रात बरात जा रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार दूध गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दूध गाड़ी चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव लेकर चले गए। हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के साइड रोड पर हुआ है।                     

विज्ञापन


बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के सिंघनामऊ गांव के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के साइड रोड का है। यहां देर रात इसी गांव निवासी 35 वर्षीय गंगा प्रसाद मौर्य निरहीगढ़ से ब्यौरेमऊ बरात जा रहा था। गंगा प्रसाद गांव के बाहर ही पहुंचा था कि मोड़ पर तेज रफ्तार दूध गाड़ी ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में गंगा प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। बिना किसी कार्रवाई के शव लेकर घर चले गए। हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के परिवार में पत्नी 32 वर्षीय गीता, बेटा 14 वर्षीय आलोक, बेटा 8 वर्षीय श्लोक, बेटा 2 वर्षीय अनमोल और 10 वर्षीय बेटी नैन्सी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed