{"_id":"661ade32139be8529a033124","slug":"special-train-will-run-from-26th-travel-to-delhi-will-be-easy-amethi-news-c-96-1-ame1002-116798-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 26 से चलेगी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली की यात्रा होगी सुगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 26 से चलेगी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली की यात्रा होगी सुगम
Sun, 14 Apr 2024 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 14 Apr 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सहालग के सीजन व गर्मियों की छुट्टी में कन्फर्म टिकट न मिलने से परेशान दिल्ली के यात्रियों को रेलवे ने बड़ी राहत दी है। 26 अप्रैल से प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को आनंद विहार से व 27 अप्रैल से प्रत्येक बुधवार व शनिवार को जयनगर से विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन का ठहराव अमेठी में होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। गर्मी की छुट्टी पर लोगों को घर पहुंचने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल-जयनगर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन का ठहराव अमेठी में भी होगा। लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर संचालित ट्रेनों में आरक्षित टिकट की बुकिंग फुल होने व यात्रियों की मांग पर रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल-जय नगर स्पेशल 26 अप्रैल से 29 जून तक चलाने का निर्णय लिया है।
प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 10:30 बजे प्रस्थान करने के बाद रात्रि 10:05 बजे अमेठी स्टेशन पर ठहराव के साथ जयनगर के लिए रवाना होगी। वापसी में जयनगर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 27 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को जयनगर से शाम पांच बजे प्रस्थान करने के बाद दूसरे दिन अर्थात (बृहस्पतिवार व रविवार) को अमेठी स्टेशन पर सुबह 6:44 बजे पहुंचने के बाद दो मिनट ठहराव के साथ शाम 7:55 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
यात्रियों को मिलेगी सहूलियत
वैवाहिक सीजन व गर्मियों की छुट्टी पर स्पेशल ट्रेन संचालित होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। ट्रेन में आरक्षित टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। ट्रेन का ठहराव अमेठी स्टेशन पर होगा। ट्रेन पर यात्रियों की सुविधा के लिए एसी, स्लीपर के साथ साधारण कोच लगाया जाएगा।
विज्ञापन
रेखा शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक