{"_id":"6adcfe90816ecac2d80fff59","slug":"special-train-to-run-for-pet-amethi-news-c-96-1-ame1002-178901-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पीईटी के लिए चलेगी विशेष ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पीईटी के लिए चलेगी विशेष ट्रेन
Sun, 25 Oct 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए लगी यात्रियों की भीड़। संवाद
अमेठी सिटी। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में लखनऊ के परीक्षा केंद्रों पर शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से रविवार को स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। लखनऊ से रवाना होने वाली यह ट्रेन रायबरेली और अमेठी होते हुए प्रयागराज जाएगी। अमेठी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने का समय रात 8:35 बजे निर्धारित किया गया है। 10 कोच वाली इस ट्रेन के संचालन से परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आवागमन में राहत मिलेगी।
रविवार को आयोजित होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। परीक्षा के लिए दूसरे शहरों में जाने वाले अभ्यर्थियों को वापसी के दौरान ट्रेनों में भीड़ और सीट मिलने की परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने की व्यवस्था की है।
इससे लखनऊ में परीक्षा देने के बाद अमेठी और आसपास के क्षेत्रों में लौटने वाले अभ्यर्थियों को सहूलियत मिलेगी। रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी गई है। ट्रेन लखनऊ से चलकर रायबरेली के रास्ते अमेठी पहुंचेगी और फिर प्रयागराज की ओर रवाना होगी। अमेठी स्टेशन पर रात 8:35 बजे इसके पहुंचने का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
गौरीगंज स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी गई है। परीक्षार्थी निर्धारित समय पर स्टेशन पहुंचकर इस ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं। इससे परीक्षा के बाद घर लौटने वाले अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है।