{"_id":"60f309df8ebc3e6d9f0807c0","slug":"special-campaign-will-be-run-to-stop-illegal-liquor-making-and-sale-amethi-news-lko5873875106","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब बनाने व बेचने की होगी विशेष जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब बनाने व बेचने की होगी विशेष जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में अवैध शराब बनाने व बिक्री को प्रतिबंधित करने के लिए विशेष चेकिंग अभियान संचालित होगा। आयुक्त का निर्देश मिलने के बाद डीएम ने तहसीलवार एसडीएम, सीओ व आबकारी निरीक्षक की संयुक्त टीम गठित की है। टीम गठन के बाद डीएम ने अवैध शराब के संदिग्ध अड्डों, राष्ट्रीय राजमार्ग, ढाबों व वाहनों की नियमित चेकिंग कर कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
प्रदेश में अवैध शराब से आए दिन होने वाली मौतों के बाद सक्रिय शासन के निर्देश पर जिले में अवैध शराब व मादक पदार्थ निर्माण व बिक्री को प्रतिबंधित करने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलेगा। इसके लिए आबकारी आयुक्त का पत्र मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने तहसीलवार एसडीएम, सीओ व आबकारी निरीक्षक की संयुक्त टीम गठित की है।
टीम गठन के बाद डीएम ने सभी को आबकारी दुकानों के निरीक्षण के साथ अवैध शराब निर्माण, तस्करी व बिक्री प्रतिबंधित करने के लिए नियमित जांच अभियान संचालित करने को कहा है। डीएम ने अभियान के दौरान अवैध शराब के संदिग्ध अड्डे व राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोड चेकिंग व ढाबों पर निरंतर निगरानी करते हुए कार्रवाई कर नियमित रिपोर्ट देने को कहा है। डीएम ने चेकिंग अभियान के बावजूद अवैध शराब निर्माण, बिक्री व तस्करी का मामला प्रकाश में आने के बाद पूरी टीम के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।