फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   sp visit

थाने में रखी मिली कोरोना से बचाव की सामग्री, फटकार

Sat, 03 Oct 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
sp visit
गौरीगंज (अमेठी)। अपराध नियंत्रण व अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई में जुटे एसपी ने शुक्रवार रात कई थाना क्षेत्रों का भ्रमणकर पुलिस सक्रियता की हकीकत जांची। मुसाफिरखाना थाने पहुंचकर एसपी ने स्थलीय निरीक्षण कर पीआरवी वाहनों के साथ दस्तावेज, शस्त्र व मालखाने में रखरखाव के साथ सफाई व्यवस्था की हकीकत परखी।
विज्ञापन

थाने को कोरोना से बचाव के लिए दी गई सामग्री स्टाक के रूप में रखी मिलने पर जमकर फटकार लगाते हुए उसका प्रयोग करने को कहा। इस दौरान एसपी ने न्यूनतम रेस्पॉन्स टाइम में इवेंट पर पहुंचने व फरियादियों से मित्रवत व्यवहार करते हुए कानून व्यवस्था बेहतर बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

रात्रि में पुलिस कर्मियों की पिकेट ड्यूटी व गश्त की हकीकत परखने के लिए एसपी दिनेश सिंह शुक्रवार रात कई थाना क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान एसपी पिकेट ड्यूटी, शांति व सुरक्षा व्यवस्था के साथ पीआरवी के रूट चार्ट का भी निरीक्षण किया। अचानक कोतवाली मुसाफिरखाना पहुंचे एसप ी ने अभिलेखों का रखरखाव, शस्त्रागार, मालखाना, हवालात, कार्यालय व थाना परिसर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कोरोना महामारी से बचाव के लिए थाने को उपलब्ध कराए गए सैनिटाइजर, ऑक्सीमीटर आदि को स्टॉक के रुप में एक स्थान पर रखे होने तथा साफ-सफाई नहीं होने से नाराज एसपी ने जिम्मेदारों को जमकर फटकार लगाई।

एसपी ने पीआरवी कर्मियों को न्यूनतम रेस्पॉन्स टाइम में इवेंट पर पहुंचकर घटना नियंत्रित करने तो प्रभारी निरीक्षण को मिली खामियों को दुरुस्त कराते हुए फरियादियों से मित्रवत व्यवहार करने का निर्देश दिया। एसपी ने रात्रि गश्त, पिकेट ड्यूटी व अपराध नियंत्रण पर लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस मौके पर सीओ मनोज यादव व प्रभारी निरीक्षक अंगद सिंह समेत सभी पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed