फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   sp protest

सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा को घेरा

Sat, 26 Dec 2020 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
sp protest
गौरीगंज/अमेठी। पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को जिले के सपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी किसान घेरा कार्यक्रम के तहत भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कार्यकर्ताओं ने आंदोलित किसानों की मांग को जायज करार देते हुए तीनों किसान कानून समाप्त करने की मांग की।
विज्ञापन

भाजपा सरकार की ओर से बनाए गए कृषि कानूनों को लेकर देश के किसान एवं किसान संगठन आंदोलित हैं। किसान कृषि कानून को वापस लिए जाने को लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को सपा नेतृत्व के निर्देश पर जिलाध्यक्ष छोटेलाल यादव व अमेठी विस क्षेत्र अध्यक्ष शंभू यादव की अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओं ने गांव में जाकर किसान चौपाल का आयोजन किया।
विज्ञापन

इनमें कृषि सुधार अधिनियम की सच्चाई से किसानों को अवगत कराया गया। साथ ही सपा सरकार की उपलब्धियों का भी बखान किया गया। सपा नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली है। किसानों की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं देना चाहती। भाजपा सरकार की हठधर्मिता के चलते दर्जनों किसान अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की आवाज सुनने के बजाए उनकी आवाज को दबाया जा रहा है। विभिन्न कार्यक्रमों में सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, मुकेश यादव, मनीराम वर्मा, डीके यादव, राजपाल, राधेश्याम वर्मा, विजय गिरि, अजीत कुमार मिश्र, कमलेश यादव, राजेंद्र यादव, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे। छात्रसभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जय सिंह प्रताप यादव की अगुवाई में भेेटुआ ब्लॉक के सरुवावां में कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर गणेश यादव, कपिल, अनिल यादव, सौरभ, पवन, रणजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed