फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   SP enraged by indecent remarks, burnt effigy

Amethi News: अभद्र टिप्पणी से भड़के सपाई, फूंका पुतला

Sat, 25 Jan 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 25 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
SP enraged by indecent remarks, burnt effigy
जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राजू दास का पुतला फूंकते सपा कार्यकर्ता। -पार्टी सूत्र
अमेठी सिटी। सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर की गई टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर अयोध्या के महंत का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए निंदा कर कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन




अयोध्या के महंत राजूदास पर सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा को लेकर टिप्पणी करने का आरोप है, जिसको लेकर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व समर्थकों में आक्रोश है। शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव की अगुवाई में जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ता एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री पर की गई टिप्पणी के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पुतला फूंककर विरोध जताया।
विज्ञापन




जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री पर की गई टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि राजूदास पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, जिससे भविष्य में कोई भी इस प्रकार की टिप्पणी करने की हिम्मत न कर सके। जिला प्रवक्ता राजेश मिश्र ने इसकी कड़ी निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भारी संख्या में पुलिस तैनात रही। इस मौके पर पंकज शुक्ला, गुंजन सिंह, उदय प्रताप, चंद्रशेखर यादव, महेंद्र प्रताप यादव, पंकज यादव, सूबेदार यादव, राकेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed