फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   SP and BSP candidates filled papers for the Speaker

Amethi News: अध्यक्ष के लिए सपा और बसपा प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

Fri, 21 Apr 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 21 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
SP and BSP candidates filled papers for the Speaker
गौरीगंज (अमेठी)। नामांकन के पांचवें दिन शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए गौरीगंज से बसपा तो अमेठी से सपा सहित छह व सभासद पद के लिए 60 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने वाले बसपा व सपा उम्मीदवार भवन विहीन है। शुक्रवार को अध्यक्ष के छह व सभासद के 18 पर्चों की बिक्री हुई। इस दौरान नामांकन स्थलों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

नगर पालिका गौरीगंज के अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को वार्ड संख्या दो निवासी बसपा उम्मीदवार रामा कलेक्ट्रेट पहुंचकर रिटर्निंग ऑफीसर राकेश कुमार को नामांकन पत्र सौंपा। नामांकन के समय बसपा जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी रामलखन शुक्ल मौजूद रहे। गौरीगंज में अध्यक्ष पद के लिए एक निर्दलीय प्रत्याशी ने भी नामांकन किया।
विज्ञापन

नगर पंचायत अमेठी के अध्यक्ष पद के लिए सपा उम्मीदवार जमीरुल ने तीन सेट में रिटर्निंग ऑफीसर प्रीति तिवारी को नामांकन पत्र सौंपा। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष रामउदित यादव, मो. लईक हवारी, मो. कलीम, राजेश यादव, संतदीन यादव, वसीम राइन व परवीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जायस नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को एक भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। जबकि नगर पंचायत मुसाफिरखाना में तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। नामांकन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।


अध्यक्ष के छह व सभासद के बिके 18 पर्चे
शुक्रवार को भी अध्यक्ष व सभासद पद के लिए पर्चों की बिक्री हुई। गौरीगंज, अमेठी व मुसाफिरखाना में अध्यक्ष पद के लिए दो-दो पर्चे, जबकि सभासद पद के लिए गौरीगंज में आठ, जायस में सात, अमेठी में दो व मुसाफिरखाना में एक पर्चा बिका।

बसपा उम्मीदवार का संक्षिप्त विवरण
नगर पालिका परिषद - गौरीगंज उम्मीदवार - रामा देवी
दल - बसपा
शिक्षा - साक्षर
आपराधिक मुकदमा - शून्य
वाहन - सफारी, कीमत पांच लाख
नगद - 14,000
पति के पास नगद - 22,000
बैंक में जमा - 13,000
जेवरात - 1,55,000 (20 ग्राम सोना व 500 ग्राम चांदी)
भवन - कोई नहीं
जमीन - ढाई बीघा कीमत 45 लाख
कुल संपत्ति - 1,15,00000
-----
सपा उम्मीदवार का संक्षिप्त विवरण
नगर पंचायत - अमेठी
दल - सपा
शिक्षा - 8वीं पास अपराधिक मुकदमा - शून्य
वाहन - शून्य
नगद - 18,000
पति के पास नगद - 15,000
आभूषण - 5.16 लाख
भवन - कोई नहीं
जमीन - चार बीघा कीमत 52 लाख
कुल संपत्ति - 62,89,000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed