फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sow pigeon pea on ridges, farmers will increase their income

Amethi News: मेड़ पर करें अरहर की बोआई, किसान बढ़ाएं आमदनी

Fri, 07 Jul 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 07 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sow pigeon pea on ridges, farmers will increase their income
अमेठी। किसानों को आधुनिक खेती-किसानी की जानकारी देने के लिए शुक्रवार को पूरे बेनी भदौरिया गांव में किसान-वैज्ञानिक संवाद गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को खेतों की मेड़ों पर अरहर की बोआई करने की सलाह देते हुए खेती के साथ पशुपालन करने की सलाह दी। जगदीशपुर के कठौरा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से अंगीकृत गांव पूरे बेनी भदौरिया में शुक्रवार को कृषक-वैज्ञानिक संवाद एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलपति प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह ने कहा कि देश एवं प्रदेश को दलहन तथा तिलहन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस समय अरहर एवं तिल की बोआई जरूर करें। ऐसे स्थान जहां पर बोआई के बाद अरहर गलने की संभावना रहती है। यदि मेड़ पर अरहर की बोआई की जाए तो बेहतर उत्पादन लिया जा सकता है।
विज्ञापन

भारतीय बागवानी विकास फाउंडेशन सहायक निदेशक जितेंद्र तिवारी ने कहा कि यदि खरीद के मौसम में प्याज की खेती की जाए तो कम जगह में अच्छी आमदनी प्राप्त की जा सकती है। इंसेक्टिसाइड इंडिया लिमिटेड जोनल इंचार्ज रामेश्वर कुशवाहा ने धान एवं सब्जियों में लगने वाले रोग कीट एवं उसके उपाय बताएं। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आरके आनंद ने क्लस्टर अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन के बारे में बताया। प्रगतिशील किसान संजय सिंह ने कहा कि किसानों को उन्नतशील बीज मिलने से क्षेत्र में फसलों की पैदावार बढ़ेगी।
विज्ञापन

वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार सिंह ने अरहर की उन्नतशील प्रजातियों तथा इसकी कृषि तकनीकी विस्तार से बताई। दुग्ध विकास अधिकारी सुनील सिंह, प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी संजय यादव, कृषि विभाग के अरविंद वर्मा, डॉ. सुरेंद्र सिंह ने पशुपालन तथा डॉ. ओपी सिंह ने तिल की खेती के बारे में विस्तार से बताया। केंद्र के कृषि अभियंत्रण वैज्ञानिक डॉक्टर भास्कर प्रताप सिंह ने वर्षा जल संरक्षण पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम में 30 किसानों को क्लस्टर अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन योजना अंतर्गत अरहर एवं तिल का बीज वितरित किया गया। अनिल कुमार सिंह, गंगा पाल सिंह, प्रभात सिंह, यशकेंद्र सिंह, शिव बहादुर सिंह, छेदीलाल, ललिता एवं जरीना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed