फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   sove students problems through phone : DIOS

छात्रों की समस्याओं का फोन पर समाधान करेंगे शिक्षक

Sun, 23 May 2021 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
sove students problems through phone  : DIOS
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड संक्रमण काल में ऑनलाइन क्लास शुरू करने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने छात्रों के सवालों के जवाब देने के लिए पैनल गठित किया है।
विज्ञापन

पैनल में नामित शिक्षकों के नाम व मोबाइल नंबर सार्वजनिक करते हुए सोमवार से शुक्रवार सुबह नौ से 11 बजे तक बच्चों के फोन रिसीव कर उनके सवाल का जवाब देेने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी डीआईओएस ने पैनल में विषयवार नामित शिक्षकों को बच्चों का फोन रिसीव न कर जवाब नहीं देने तथा फोन बंद रखने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में बढ़ते सामूहिक संक्रमण को रोकने के लिए जिले के सभी माध्यमिक स्कूलों में छात्रहित व शैक्षणिक सत्र नियमित करने के उद्देश्य से जारी 20 मई से ऑनलाइन क्लास शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन विधि में शिक्षक विद्यार्थियों को शैक्षिक सामग्री के तैयार वीडियो, व्हाट्सएप, ई-ज्ञान गंगा, यू-ट्यूब चैनल, दूरदर्शन व स्वयं प्रभा चैनल के माध्यम से शिक्षित करने मेें जुटे हैं।
ऑनलाइन शिक्षण के दौरान छात्राओं को कई सवाल के उत्तर नहीं मिल पाते तो कई विषयों के तथ्यों को समझने की जिज्ञासा उनके अंदर होती है। ऐसे में बच्चों के सवालों का उत्तर देने तथा उनकी जिज्ञासा शांत करने के लिए सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक/प्रभारी डीआईओएस आशुतोष मिश्र ने विषयवार प्रधानाचार्य/प्रवक्ता व सहायक अध्यापकों का एक पैनल गठित किया है।
गठित पैनल के शिक्षक का नाम व मोबाइल नंबर सार्वजनिक करते हुए सोमवार से शुक्रवार सुबह नौ बजे से 11 बजे तक छात्रों के फोन रिसीव कर उनके सवालों के जवाब देने का निर्देश दिया गया है।
प्रभारी डीआईओएस ने पैनल में शामिल शिक्षकों को छात्रों का फोन रिसीव करने के साथ फोन बंद नहीं रखने का निर्देश दिया है। प्रभारी डीआईओएस ने छात्रों के सवालों का समुचित उत्तर देकर उन्हें संतुष्ट नहीं करने तथा फोन बंद करने की दशा में विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।

पैनल में यह शिक्षक शामिल
डीआईओएस कार्यालय के राकेश कश्यप ने बताया कि गठित पैनल में शामिल शिक्षकों को पत्र जारी कर शासन के निर्देश से अवगत करा दिया गया है। पैनल में शामिल विषयवार शिक्षक के नाम व मोबाइल निम्न हैं।
नाम - विषय - मोबाइल नंबर
डॉ. फूलकली- संस्कृत- 9807836516
अनिल कुमार रबिया- गणित- 9454386161
डॉ. कन्हैया लाल ओझा- हिंदी- 9984419496
डॉ. सुधा सिंह- अंग्रेजी- 6392711714
महेंद्र विक्रम सिंह- इतिहास- 7007337161
अतुल सिंह- भूगोल- 9452694115
पप्पू सरोज- अर्थशास्त्र- 8948325825
नवीन कुमार त्रिपाठी- समाजशास्त्र- 9935956639
वीरेंद्र कुमार यादव- शिक्षाशास्त्र- 7905956316
प्रत्यूश श्रीवास्तव- मनोविज्ञान- 9454095054
अब्दुल हमीद- तर्कशास्त्र- 7376977043
संजय भद्र- ऊर्दू- 8948613757
वीपी दुबे- भौतिक विज्ञान- 9454758550
अवनीश श्रीवास्तव- रसायन विज्ञान- 8707565198
रमाशंकर पांडेय- जीव विज्ञान- 9452616371
ऋचा सिंह- संगीत- 8005025051
मिथिलेश- व्यायाम- 7072939120
नवीन कुमार- वाणिज्य- 9455071922
प्रभाकर राय- कला- 9198991561
रूबी सिंह- गृहविज्ञान- 8004797551
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed