फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Soon you will be able to travel on all trains with ordinary tickets

सभी ट्रेनों पर जल्द साधारण टिकट से कर सकेंगे यात्रा

Tue, 01 Mar 2022 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
Soon you will be able to travel on all trains with ordinary tickets
09 : गौरीगंज : शहर स्थित रेलवे स्टेशन का आरक्षण काउंटर। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर संचालित सभी ट्रेनों में यात्रियों को जल्द ही साधारण टिकट पर यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। ट्रैक पर संचालित 29 जोड़ी ट्रेनों में कोविड के बाद 23 जोड़ी ट्रेनों का संचालन हो रहा है। संचालित ट्रेनों में सिर्फ तीन जोड़ी ट्रेन में ही यात्रियों को साधारण टिकट पर यात्रा करने की सुविधा मिल रही है। आरक्षित टिकट पर यात्रा की व्यवस्था समाप्त होने के बाद न सिर्फ यात्रियों को सुविधा होगी बल्कि विभाग की आय में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन

कोविड संक्रमण काल के बाद रेलवे ने प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए सभी ट्रेनों पर आरक्षित टिकट पर ही यात्रा की सुविधा दी है। आरक्षित टिकट के कन्फर्म सीट पर ही यात्रा की सुविधा होने से बड़ी संख्या में लोग ट्रेन से यात्रा नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन

ऐसे में जहां लोगों को परेशानी हो रही थी वहीं विभाग की आय में भी कमी हुई। लोगों की परेशानी को देखते हुए विभाग ने अप/डाउन लखनऊ-प्रतापगढ़ इंटरसिटी, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी, प्रतापगढ़-दािल्ली पद्मावत एक्सप्रेस व वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस में साधारण टिकट पर यात्रा की सुविधा यात्रियों को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही विभाग कोविड संक्रमण की रफ्तार समाप्त होने के बाद जल्द अन्य ट्रेनों में भी साधारण टिकट पर यात्रा की अनुमति देने जा रहा है। फिलहाल लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी/प्रयाग रेल ट्रैक पर संचालित 29 जोड़ी ट्रेनों में वर्तमान में 23 जोड़ी ट्रेनें ही संचालित हो रही हैं।
संचालित ट्रेनों में सिर्फ पांच जोड़ी ट्रेन में साधारण टिकट पर तो 13 जोड़ी ट्रेन पर आरक्षित टिकट पर यात्रा की सुविधा होने से विभाग की आय में भी कमी हुई है। स्टेशन अधीक्षक विजय कुमार ने बताया कि साधारण टिकट पर यात्रा की सुविधा बहाल करने के संबंध में फिलहाल स्टेशन पर कोई आदेश नहीं आया है लेकिन जल्द ही सुविधा शुरू होने की उम्मीद है।
गौरीगंज स्टेशन की आय का विवरण
रेल स्टेशन के आंकड़ों के अनुसार जून 2020 में 36,271 यात्रियों ने 30,95,708 रुपये का टिकट खरीदा था। जून 2021 में 159 यात्रियों से विभाग को 8155 रुपये की आय हुई। इसी तरह जुलाई 2020 में 32,139 यात्रियों से 23,91,386 रुपये तो जुलाई 2021 में 2254 यात्रियों से 1,48,460 रुपये की आय विभाग को हुई। अगस्त 2020 में 33,570 यात्रियों से 24,03,445 रुपये तो अगस्त 2021 में 4410 यात्रियों से 2,40,300 रुपये की आमदनी विभाग को हुई। सितंबर 2020 में 29,248 यात्री से 20,01,164 रुपये तो सितंबर 2021 में 3756 यात्रियों से 2,22,570 रुपये की आय हुई। अक्तूबर 2020 में 34,658 यात्रियों ने 24,40,896 रुपये का टिकट बुक कराया तो अक्तूबर 2021 में महज 4878 यात्रियों से 3,30,135 रुपये का टिकट बुक कराया। नवंबर 2020 में 28,944 यात्रियों ने 21,16,754 रुपये तो नवंबर 2021 में 4670 यात्रियों ने 4,15,370 रुपये का टिकट बुक कराया। दिसंबर 2020 में 25,034 यात्रियों से 21,16,454 रुपये की कमाई हुई तो 2021 दिसंबर में यह घट गई। दिसंबर 2021 में 8471 यात्रियों ने 6,56,110 रुपये का टिकट खरीद कर यात्रा की। इसी तरह जनवरी 2021 में 22,849 यात्रियों ने 17,01,325 रुपये का तो जनवरी 2022 में 9462 यत्रियों ने 6,17,559 रुपये का टिकट खरीदकर यात्रा की। कोविड संक्रमण काल में वित्तीय वर्ष 2020-21 में ट्रेनों का संचालन बंद होने से विभाग को बड़े स्तर पर आर्थिक क्षति हुई।
इन ट्रेनों का होता संचालन
रेलवे की ओर से ट्रैक पर संचालित व गौरीगंज में ठहराव वाली अप/डाउन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, बरेली-प्रयाग पैसेंजर, न्यू फरक्का एक्सप्रेस, हरिद्वार एक्सप्रेस, कोलकाता एक्सप्रेस, कानपुर इंटरसिटी, शटल पैसेेंजर, डेमू पैसेंजर, साकेत लिंक एक्सप्रेस, वाराणसी इंटरसिटी, वीपीएल पैसेंजर, नीलांचल एक्सप्रेस, पंजाब मेल, जनता एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, पीआरएल पैसेंजर, लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस व जौनपुर इंटरसिटी, एकात्मा एक्सप्रेस, न्यू यशवंतपुर एक्सप्रेस, हावड़ा-लालकुंआ एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, हावड़ा-जैसलमेर एक्सप्रेस, प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस, प्रतापगढ़- लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस, यशवंतपुर एक्सप्रेस व गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेनें कोविड संक्रमण काल के पहले संचालित होती थीं।

इन ट्रेनों का नहीं शुरू हुआ संचालन
ट्रैक पर संचालित अप/डाउन लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर पीआरएल, बरेली-प्रयाग पैसेंजर, प्रतापगढ़-लखनऊ शटल पैसेंजर, वाराणसी-लखनऊ वीपीएल पैसेंजर, लखनऊ-प्रतापगढ़ डेमू पैसेंजर व जौनपुर-रायबरेली एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन बहाल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed