फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sometimes there is jam and sometimes the vehicles move crawling.

Amethi News: कभी जाम तो कभी रेंगकर चले वाहन

Wed, 12 Feb 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 12 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Sometimes there is jam and sometimes the vehicles move crawling.
अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर दुर्गापुर बाजार में जाम में फंसे वाहन। -संवाद
भादर (अमेठी। तीर्थराज प्रयाग के महाकुंभ में अमृत स्नान करने के बाद अयोध्या धाम स्थित रामलला के दर्शन में श्रद्धालुओं को जाम व मार्ग परिवर्तन की परेशानी से जूझना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से मार्ग परिवर्तित कर व काफिले में सीमा से रवाना करने की व्यवस्था बनाते हुए स्थिति को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद भी सोमवार की रात प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर कभी जाम तो कभी रेंगकर वाहन गुजरे। मंगलवार दोपहर बाद स्थिति कुछ सामान्य हुई तो प्रशासन संग श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन



महाकुंभ से अयोध्या जा रहे श्रद्धालु बस, कार व आरक्षित वाहनों से निकले हैं। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को करीब सात घंटे जाम के बाद कुछ देर के लिए स्थिति सामान्य हुई थी, लेकिन शाम सात बजे के बाद वाहनों का दबाव बढ़ा तो हाईवे पूरी तरह जाम हो गया। आलम यह रहा कि रात में करीब नौ बजे तक वाहनों के पहिए पूरे तरह थम गए। ऐसे में प्रयागराज व अयोध्या जाने वाले वाहन दुर्गापुर, रामगंज, छीड़ा सहित हाईवे पर रुक-रुक कर रेंगते हुए निकले।
विज्ञापन




हर कोई जाम से परेशान था। हाईवे पर लगे जाम को समाप्त करवाने के लिए पुलिस जुटी रही, लेकिन वाहनों के काफिले के दबाव के आगे कोशिश नाकाम होती रही। हाईवे पर वाहनों के दबाव का आलम यह रहा कि रातभर वाहनों को गति नहीं मिल पाई। मंगलवार दोपहर बाद परिवर्तित मार्ग से गुजारने की व्यवस्था व प्रतापगढ़ से ही वाहनों को अमेठी होकर रायबरेली-अयोध्या हाईवे से गुजारा गया। दूरदराज से आ रहे भूख-प्यास से व्याकुल श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जाम से परेशान स्थानीय लोग गांवों की गलियों से अपने गंतव्य को आ-जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन







श्रद्धालुओं ने प्रशासन पर लगाया गुमराह करने का आरोप
अमेठी सिटी। प्रयागराज संगम में स्नान व पूजन के बाद श्रद्धालु अयोध्या में रामलला के दर्शन की इच्छा लेकर घर से निकल पड़े हैं। गैर राज्य व जिलों से वाहनों से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को मार्ग परिवर्तित होने से जाम सहित कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अव्यवस्थाओं से परेशान श्रद्धालु प्रशासन पर सही जानकारी देने के बजाय गुमराह करने का आरोप लगा रहे हैं। गुजरात के राघवराम परिवार संग महाकुंभ में स्नान करके अयोध्या जा रहे हैं। भटकते हुए गौरीगंज पहुंच गए। राघवराम परिवार के साथ परेशान नजर आए। उनका आरोप है कि प्रयागराज से रवाना होने के बाद से जगह-जगह बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मी झूठ बोलते हुए इधर से जाओ, उधर से जाओ बताते रहे। न खाना मिल रहा है न ही पानी, परिवार के साथ भूखे हैं। वहीं शाहजहांपुर से परिवार के साथ अयोध्या दर्शन करने जा रहे मुकेश चौधरी ने बताया कि पुलिस वाले बहुत परेशान कर रहे हैं। अगर यही पता होता तो घर से ही न आते। राम मंदिर देखने की इच्छा से निकले थे, लेकिन इच्छा अधूरी ही रह गई।





रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर आवागमन सामान्य
जगदीशपुर से गुजरने वाले रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर आमघाट पुल पर मंगलवार को बैरियर तो लगा रहा, लेकिन वाहनों के प्रवेश पर कोई रोक नहीं थी, ऐसे में अयोध्या धाम जाने वाले वाहन सुबह से बिना रोक-टोक गुजरते रहे। इससे यात्रियों ने वाहन न रोकने से राहत की सांस ली है। मंगलवार को दोपहर तक यातायात व्यवस्था सामान्य थी।




अयोध्या सीमा में श्रद्धालुओं के वाहनों के प्रवेश पर रोक
बाजारशुकुल (अमेठी)। अयोध्या धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी कम होते नहीं दिखाई दे रही। कस्बे में पहुंचे वाहनों को हैदरगढ़ के रास्ते तो पूर्वाचल एक्सप्रेसवे पर ऊंचगांव के पास से वाहनों को इन्हौना की तरफ परिवर्तित मार्ग से भेजा जा रहा है। ऐसे में मार्ग परिवर्तित होने से श्रद्धालु परेशान हैं। कुछ श्रद्धालु तो वाहन खड़े कर बैरियर हटने की प्रतीक्षा कर रहे थे। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि अयोध्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ की सुरक्षा के लिए मार्ग परिवर्तन की व्यवस्था बनाई गई है। आदेश आने के बाद बैरियर हटाते हुए वाहनों को अयोध्या की तरफ भेजा जाएगा।






जाम की नहीं है कोई समस्या
प्रयागराज महाकुंभ की तरफ व अयोध्या आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसको ध्यान में रखते हुए दुर्गापुर चौराहे से भेजा जा रहा है। कभी-कभार एक साथ अधिक वाहनों के आ जाने से हो रहीं दिक्कतों को ध्यान में रखकर पुलिस टीम के साथ राजस्व कर्मियों को भी लगाया गया है। स्थिति सामान्य है। जाम की कोई समस्या नहीं है।
-नम्रता मिश्रा, नायब तहसीलदार, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed