{"_id":"68375eceea5484c66b094c18","slug":"solve-the-problems-of-entrepreneurs-on-priority-basis-amethi-news-c-96-1-ame1002-141428-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: प्राथमिकता से दूर करें उद्यमियों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: प्राथमिकता से दूर करें उद्यमियों की समस्याएं
Thu, 29 May 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 29 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला उद्योग बंधु, श्रम बंधु, व्यापार बंधु, औद्योगिक व व्यापारिक सुरक्षा फोरम तथा एमओयू क्रियान्वयन समिति की बैठक डीएम संजय कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें डीएम ने कहा कि उद्यमियों से जुड़े सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों की मूलभूत व्यवस्थाएं, अनाधिकृत कब्जों को हटाने, पार्किंग व्यवस्था, प्रदूषण नियंत्रण, विद्युत कनेक्शन और निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित मामलों की समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर निवेश से जुड़े सभी लंबित प्रकरणों का समाधान किया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और एक जनपद एक उत्पाद योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।
डीएम ने कहा कि यदि किसी उद्यमी को उद्योग स्थापना में किसी भी विभाग से कोई परेशानी हो तो उसकी जानकारी समिति को दें, ताकि उसे शीघ्र निस्तारित किया जा सके। बैठक में श्रम बंधु समिति की समीक्षा करते हुए डीएम ने उद्यमियों और श्रमिकों के शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश दिए। सहायक श्रमायुक्त को निर्देशित किया गया कि श्रमिकों को शासन की योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित किया जाए।
विज्ञापन
इस अवसर पर सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने उद्यमियों से क्षय रोगियों को गोद लेकर उन्हें पोषण किट देने की अपील की, ताकि प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान को गति मिल सके। बैठक में सीडीओ सूरज पटेल उपायुक्त उद्योग दिनेश कुमार चौरसिया, एडीएम अर्पित गुप्ता, एएसपी शैलेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व उद्यमी उपस्थित रहे।