फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   soldier died in nagaland

नगालैंड में तैनात जवान की हार्टअटैक से मौत

Sat, 23 May 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
soldier died in nagaland
अमेठी। तहसील क्षेत्र के गांव जोलहवापार मजरे कड़ेर गांव निवासी अरुण कुमार यादव की नागालैंड में शुक्रवार रात हार्टअटैक मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने के बाद जहां परिवारीजनों में कोहराम मचा है वहीं सैनिक के घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा है।
विज्ञापन

कड़ेर गांव निवासी सत्यदेव यादव का पुत्र अरुण (25) साल 2013 में भारतीय सेना में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। उनकी तैनाती इनदिनों नागालैंड के दीमापुर में थी। शुक्रवार शाम ड्यूटी के बाद अचानक अरुण की तबियत बिगड़ गई। अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात अरुण की मौत हो गई। यूनिट से मिली सूचना के अनुसार अरुण को हार्टअटैक आया था।
विज्ञापन

मृत जवान के पिता भी सेना में थे। अरुण दो भाई एक बहन में सबसे छोटे थे। मृत जवान के बड़े भाई अशोक यादव (क्षेत्र पंचायत सदस्य) ने बताया कि 21 मई को अरुण ने परिवारीजनों से बात की थी। शुक्रवार रात घटना की सूचना उन्हें सेना के अफसरों के माध्यम से मिली। अशोक ने बताया कि शव कब तक आएगा इसकी सूचना अभी अफसरों द्वारा उन्हें नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार मई को था वापसी का टिकट
मृतक जवान के भाई अशोक ने बताया कि अरुण की पोस्टिंग नासिक हो गयी थी। अरुण का चार मई को घर आने के लिए टिकट था। इसके बाद वह यहां से अपने नए तैनाती स्थल नासिक ड्यूटी के लिए जाते। इसी बीच लॉकडाउन के चलते वह घर नहीं आ सके। बताया कि अरुण की शादी तय हो गई थी। लॉकडाउन के कारण तिथि का निर्धारण नहीं हो सका था। कहा कि अरुण सितंबर में अवकाश पर घर आए थे। चार दिसंबर को वह ड्यूटी के लिए वापस यूनिट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed