फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Soldier Corona positive in Amethi

अवकाश से वापस आया एक सिपाही कोरोना पॉजिटिव

Sun, 10 May 2020 09:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Soldier Corona positive in Amethi
अमेठी। अवकाश से 06 मई को आजमगढ़ से वापस पुलिस लाइंस पहुंचे सिपाही की जांच के उसे शहर स्थित एक होटल में क्वारंटीन कर सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। रविवार देर शाम आई रिपोर्ट में सिपाही पॉजिटिव निकला।
विज्ञापन

अब उसे सुल्तानपुर जिले के कुड़वार स्थित लेवल-1 अस्पताल में आइसोलेट कराकर उपचार शुरू करा दिया गया। होटल में क्वारंटीन अन्य आठ सिपाहियों को रास्तामऊ स्थित मेडिकल क्वारंटीन सेंटर में शिफ्ट कराते हुए क्वारंटीन करा दिया गया। डीएम ने होटल के एक किलोमीटर की परिधि को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए प्रोटोकाल के तहत कवायद शुरू करा दी है।
विज्ञापन

डीएम अरुण कुमार ने बताया कि जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में संचालित 112 पीआरवी पर तैनात सिपाही अवकाश पर अपने घर आजमगढ़ गया था। सिपाही 06 मई को वापस पुलिस लाइंस पहुंचा था। वहां उसकी आमद करते हुए स्क्रीनिंग कराकर उसे साईं धाम होटल में क्वारंटीन करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 मई को होटल में क्वारंटीन तीन सिपाहियों के सैंपल जांच के लिए एसजीपीजीआई लखनऊ भेजा गया था। रविवार देर शाम आई रिपोर्ट में दो निगेटिव तो एक सिपाही पॉजिटिव पाया गया। रिपोर्ट मिलते ही डीएम ने सिपाही को सुल्तानुपर जिले के कुड़वार में बनाए गए लेवल-1 अस्पताल में आइसोलेट कराते हुए उपचार शुरू करा दिया।
पॉजिटिव मरीज पाए जाने के बाद डीएम ने होटल में क्वारंटीन अन्य आठ सिपाहियों को तिलोई स्थित रस्तामऊ में बनाए गए। मेडिकल क्वारंटीन सेंटर में शिफ्ट कराते हुए क्वारंटीन करा दिया। होटल से एक किलोमीटर की एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए मजिस्ट्रेट व नोडल अफसरों की तैनाती कर दी।
बताया कि प्रोटोकाल के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। डीएम का आदेश मिलते ही मौके पर पहुंची एडीएम वंदिता श्रीवास्तव, एएसपी दयाराम सरोज, एसडीएम योगेंद्र सिंह तथा सीओ पीयूष कांत राय ने होटल समेत एक किलोमीटर की एरिया को सील कराते हुए आवागमन को पूरी तरह से बंद करा दिया। होटल के साथ ही सील एरिया को सैनिटाइज कराते हुए पूरी बाजार बंद करा दी गई। मरीज के संपर्क में आने वालों को क्वारंटीन करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
एसजीपीजीआई से रविवार देर शाम आई जांच रिपोर्ट में सिपाही की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलते ही डीएम अरुण कुमार ने होटल समेत एक किलोमीटर के एरिया को 16 मई तक के लिए सील करने का आदेश जारी कर दिया। डीएम ने अपने आदेश में सील किए गए क्षेत्र में रहने वाले सभी लोगों को उनके घर से बाहर निकलने तथा उस परिधि में किसी भी प्रकार का प्रवेश, निकास तथा वाहनों का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है।

सीओ लाइंस पीयूष कांत राय ने बताया कि अवकाश से वापस आने वाले सभी सिपाहियों की आमद कराकर उन्हें होटल में क्वारंटीन कराया जा रहा था। वर्तमान में साईंधाम में नौ तो वृंदावन होटल में तीन सिपाही क्वारंटीन थे। कहा कि क्वारंटीन किए गए सिपाहियों को पुलिस लाइंस से भोजन जाता था। होटल में रखे गए सिपाही के प्लेट में भोजन दूर से दे दिया जाता था। क्वारंटीन के बाद कोई सिपाही बाहर नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed