{"_id":"64bebb6cb3d050d8540b6918","slug":"solar-power-plants-will-be-built-in-15-government-inter-colleges-amethi-news-c-96-1-ame1002-2316-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 15 राजकीय इंटर कॉलेजों में बनेंगे सोलर पावर प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 15 राजकीय इंटर कॉलेजों में बनेंगे सोलर पावर प्लांट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के 15 राजकीय इंटर कॉलेजों को जल्द ही निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी। इसके लिए सभी कॉलेजों पर ऑनग्रिड सोलर पावर प्लांट की स्थापना होगी। सौर ऊर्जा प्लांट लगने से न सिर्फ कॉलेजों को बिजली बिल देने के झंझट से छुटकारा मिलेगा बल्कि हाईटेक विधि से पढ़ाई करने में भी परेशानी नहीं होगी।
समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले में विद्यार्थियों को शिक्षित करने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन 36 कॉलेज संचालित होते हैं। इन कॉलेजों को हाईटेक सुविधा से लैस कर पढ़ाई करवाई जा रही है। प्रोजेक्ट अलंकार से कॉलेजों को अवस्थापना सुविधा से लैस कर नई शिक्षा नीति के तहत पढ़ाई करने की कवायद चल रही है।
स्मार्ट क्लास व कंप्यूटर लैब संचालित करने से पहले कॉलेजों में निर्बाध बिजली आपूर्ति की दिशा में काम किया जा रहा है। कॉलेजों के प्रति माह बिजली कम को खत्म करने के साथ बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ऑनग्रिड सोलर पावर प्लांट स्थापना की योजना पर काम हो रहा है।
विज्ञापन
केंद्र पुरोनिधानित समग्र शिक्षा के तहत आवंटित धनराशि का उपभोग करते हुए पहले चरण में 15 कॉलेजों में ऑनग्रिड सोलर पावर प्लांट की स्थापना होगी। योजना के पहले चरण में जीजीआईसी अमेठी, जायस, सोनारीकला, जगदीशपुर, जामो, मुसाफिरखाना, शुकुल बाजार को शामिल किया गया है। इसी तरह राजकीय हाईस्कूल इन्हौना, राजाफेत्तपुर, सिंहपुर, हरिहरपुर, कंजास व अमेठी तथा जीआईसी जायस व पं. दीनदयाल राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज उड़वा को योजना में शामिल किया है।
सभी कॉलेजों में ऑनग्रिड सोलर पावर प्लांट स्थापना की जिम्मेदारी यूपी नेडा को दी गई है। नेडा की ओर से सोलर प्लांट स्थापित कर रिपोर्ट देनी होगी। इसके बाद कॉलेजों को भारी भरकम बिल की परेशानी से निजात मिलेगी तो निर्बाध बिजली आपूर्ति से कॉलेज में पढ़ाई में सहूलियत होगी।
जल्द स्थापना की उम्मीद
15 राजकीय कॉलेजों में केंद्र पुरोनिधानित समग्र शिक्षा के तहत यूपीनेडा ऑनग्रिड सोलर पावर प्लांट की स्थापना करेगा। इसमें विभाग की कोई भूमिका नहीं है। जल्द स्थापना की उम्मीद है। स्थापना के बाद निदेशक को सूचित करने के बाद सौर ऊर्जा का उपभोग कर कॉलेज में शिक्षण कार्य बेहतर बनाया जाएगा। - आशुतोष मिश्र, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी