फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   social distancing not maintained during counting

मतगणना के दौरान उड़ी सोशल डिस्टेंस की धज्जी

Sun, 02 May 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
social distancing not maintained during counting
गौरीगंज (अमेठी)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान रविवार को सोशल डिस्टेंस की खुलेआम धज्जियां उड़ीं। मतगणना कक्ष में मतपेटी खुलते ही गिनती कराने के लिए मौजूद एजेंट व प्रत्याशी उमड़े पड़े।
विज्ञापन

यह स्थिति शाम तक बनी थी। उधर मतगणना स्थलों के बाहर बड़ी संख्या में समर्थकों की भीड़ देर शाम तक जमा थी। भीड़ में 50 प्रतिशत लोग मास्क तक नहीं लगाए थे।
मतगणना के दौरान कोरोना से बचाव के इंतजाम करने के सारे दावे रविवार को गलत साबित हुए। मतगणना स्थल में प्रवेश के दौरान तो बाकायदा एक-एक लोगों की सघन तलाशी के साथ थर्मल स्कैनिंग करने के बाद ही प्रवेश दिया गया। उस दौरान सभी के चेहरे पर मास्क भी लगा रहा।
विज्ञापन

मतगणना कक्ष में पहुंचने के बाद प्रत्याशी व एजेंटों ने नियमों को दरकिनार कर दिया। मतपत्र टेबल पर निकाले जाते ही प्रत्याशी व एजेंट सामने बंधी बल्ली के पास पहुंचने की होड़ में लग गए। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार हो गई। मतगणना कक्षों में मेले जैसी भीड़ थी। पहली पॉली में सुबह आठ बजे से कहीं भी मतगणना नहीं शुरू हो सकी। कई ब्लॉकों पर नौ बजे गणना का काम शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed