{"_id":"6629958be61d9c8a0e023104","slug":"smritis-big-allegation-rahuls-goon-had-come-to-mahonas-meeting-amethi-news-c-96-1-brp1002-117498-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: स्मृति का बड़ा आरोप, महोना की सभा में आया था राहुल का गुंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: स्मृति का बड़ा आरोप, महोना की सभा में आया था राहुल का गुंडा
Thu, 25 Apr 2024 04:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 25 Apr 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)।
कस्बा स्थित राजपूत राइस मिल में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी ने बुधवार शाम एक बार फिर कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मेरे 10 साल के राजनीतिक इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि महोना में मेरे कार्यक्रम में राहुल गांधी का एक गुंडा आया। मैं सौगंध खाती हूं कि आने वाले पांच साल में एक भी कांग्रेस का गुंडा अमेठी लोकसभा क्षेत्र में रह नहीं पाएगा।
महोना में केंद्रीय मंत्री का कार्यक्रम था, जिसमें वह लोगों से संवाद कर रही थीं। इसी दौरान कोविड का टीका लगवाने के मुद्दे पर लोगों से सवाल जवाब भी किया। केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम के बाद पुलिस एक युवक को थाने ले गई। एसओ तनुज पाल कहते हैं कि युवक से पूछताछ की जा रही है। मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।