फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Smriti upset over Rahul's comment on Kashi

Amethi News: काशी पर राहुल की टिप्पणी पर बिफरीं स्मृति

Wed, 21 Feb 2024 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 21 Feb 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Smriti upset over Rahul's comment on Kashi
अमेठी। काशी में युवाओं को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री ने सोनिया गांधी को हिदायत दी है कि अपने बेटे को यदि आप अच्छे संस्कार न दे सकें तो उनसे कहे कि पुण्यस्थल के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां देना बंद करें, वर्ना मुंहतोड़ जवाब प्रभु तो देंगे ही जनता भी देगी।मंगलवार को भ्रमण के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने यूपी की जनता का अपमान किया है। युवाओं का अपमान किया है। राहुल गांधी को कोई हक नहीं है वह पुण्य भूमि बनारस की जनता का अपमान करें।
विज्ञापन

इससे पूर्व अमेठी के नरैनी गांव में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुझे खुशी है कि जयराम रमेश ने मेरी चुनौती को स्वीकार किया है कि राहुल गांधी बगैर सपा मुखिया अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती के अमेठी का चुनाव लड़ने को तैयार हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मैं चाहूंगी कि मेरे उद्बोधन के बाद जयराम रमेश ने जो प्रस्ताव दिया है, आज ही उसे जारी करें। भाजपा की सामान्य कार्यकर्ता होने के नाते वह चुनौती का स्वागत करती हैं। केंद्रीय मंत्री ने अपरोक्ष रूप से कांग्रेस नेताओं पर तंज कसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed