{"_id":"5eb991558ebc3e902c208987","slug":"smriti-irani-sent-25-thousand-help-amethi-news-lko5211842160","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मृति ईरानी ने भेजी 25 हजार की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मृति ईरानी ने भेजी 25 हजार की मदद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। बच्ची को गोद में लेकर तीन भाइयों के साथ 900 किलोमीटर पैदल चलकर आई महिला को स्मृति ईरानी की ओर से राहत किट के साथ 25 हजार रुपये की नगद सहायता दी गई है। केंद्रीय मंत्री ने महिला से मोबाइल पर बात कर उसे हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
जगदीशपुर क्षेत्र के बड़ौली गांव निवासी महिला अस्तुल निशा अपनी तीन वर्षीय पुत्री व तीन भाइयों (सुलेमान, इकराम व सद्दाम) के साथ इंदौर में रहती थी। लॉकडाउन में काम-धंधा बंद होने के बाद पांचों लोग पैदल घर के लिए निकल पड़े थे।
करीब 28 दिन की यात्रा के बाद 900 किलोमीटर की दूरी तय कर शनिवार रात सभी घर पहुंचे थे। मामला मीडिया की सुर्खियां बनने के बाद सोमवार सुबह भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी महिला के घर पहुंचे।
विज्ञापन
दुर्गेश ने महिला की बात केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से कराई। स्मृति ने महिला की हिम्मत की सराहना की। केंद्रीय मंत्री ने महिला से कहा कि उसे कोई भी दिक्कत हो तो उन्हें अवगत कराए। केंद्रीय मंत्री से बात कराने के बाद दुर्गेश ने महिला को राहत सामग्री के साथ 25 हजार रुपये नगद आर्थिक सहायता मुहैया कराई।