Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Smriti Irani filed nomination from Amethi for the third time

Amethi News: स्मृति इरानी ने तीसरी बार अमेठी से किया नामांकन

Tue, 30 Apr 2024 03:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 30 Apr 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Smriti Irani filed nomination from Amethi for the third time
गौरीगंज में रोड शो के दौरान फूलों की बारिश करते मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव।  - फोटो : संवाद
अमेठी सिटी। भाजपा प्रत्याशी स्मृति जूबिन इरानी ने सोमवार को तीसरी बार अमेठी से नामांकन किया। इससे पूर्व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ रोड शो भी किया, जिससे पूरा माहौल भगवामय दिखा। जगह-जगह लोगों ने फूलों की बारिश की।
विज्ञापन

स्मृति इरानी सोमवार सुबह करीब 10:35 बजे शहर स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचीं, जहां से एमपी के सीएम मोहन यादव, राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ रथ पर सवार होकर रोड शो शुरू किया। इस दौरान कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश कर रहे थे। रोड शो के आगे-आगे शंखनाद हो रहा था। गौरीगंज की सड़कों से गुजरता हुआ रोड शो कलेक्ट्रेट मोड़ के पास ठहर गया।
विज्ञापन


भीड़ नियंत्रण में फोर्स के छूटे पसीने
भाजपा प्रत्याशी के साथ उमड़ी भीड़ को रोकने में प्रशासन को मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि स्मृति के कलेक्ट्रेट मोड़ से वाहन से प्रवेश करने के बाद भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी बाहर ही रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ के बीच सिर्फ मोदी की चर्चा
भीड़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चर्चा का केंद्र रहे। कोई मोदी को पीएम बनाने के लिए जान लड़ा देने की बात कह रहा था तो कई लोगों का कहना था कि देश को मोदी की ही जरूरत है।

केंद्रीय मंत्री के रूप में दूसरा नामांकन
स्मृति इरानी ने सोमवार को भले ही अमेठी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन दाखिल किया हो, लेकिन केंद्रीय मंत्री के रूप में यह उनका दूसरा नामांकन है। 2014 में अमेठी से चुनाव लड़ने आईं स्मृति को राहुल से पराजय के बावजूद मोदी मंत्रिमंडल में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री बनाया गया। 2019 में अमेठी सांसद बनने के बाद से वह फिर केंद्रीय मंत्री हैं।

पार्टी के झंडे के प्रति दिखी श्रद्धा
स्मृति जब गाड़ी से उतरकर भीड़ के बीच होकर कार्यालय की ओर बढ़ीं तो वहां, कुर्सियों के पास जमीन पर भाजपा के झंडे पड़े थे। यह देखकर उन्होंने फौरन झंडे कुर्सियों के ऊपर रखवाए और फिर कार्यालय में प्रवेश किया।

धार्मिक कार्यक्रम जैसा लगा माहौल
नामांकन कार्यक्रम भले ही राजनीतिक था, लेकिन भव्य कार्यक्रम का माहौल धार्मिक जैसा प्रतीत हो रहा था। स्मृति इरानी जब घर से कार्यालय पहुंचीं तो वहां मंत्रोच्चार से उनका स्वागत किया गया। उसके बाद रोड शो शुरू होने से पहले भी आरती उतार कर टीका लगाया गया। स्मृति जूबिन इरानी के रथ के आगे शंखनाद हो रहा था। घंट-घड़ियाल बजाए जा रहे थे। इसके अलावा शहर में करीब 10 से 15 जगहों पर शर्बत व पानी के स्टॉल भी लगाए गए थे।

दो सेट में दाखिल किया नामांकन
स्मृति इरानी पति जूबिन इरानी, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, मयंकेश्वर शरण सिंह, पंडित जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र व अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद शुक्ल के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचीं। दोपहर करीब 1.09 बजे कक्ष संख्या-11 में आरओ/डीएम निशा अनंत के सामने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी की ओर से दो सेट में दाखिल नामांकन पत्र में से एक में तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह और दूसरे सेट में शिक्षाविद पंडित जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी उनके प्रस्तावक रहे।

रोड शो में प्रमुख रूप से ये रहे मौजूद

रोड शो में पार्टी प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल, अयोध्या महापौर गिरिश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, विधायक जगदीशपुर सुरेश पासी, सलोन विधायक अशोक कोरी, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक तेजभान सिंह, पूर्व विधायक जंगबहादुर सिंह, पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, राजेश अग्रहरि, विजय किशोर तिवारी, अवधेश सिंह, रश्मि सिंह, काशी प्रसाद तिवारी, गोविंद सिंह, भवानी दत्त दीक्षित, सुधांशु शुक्ल, विषुव मिश्र व चंद्रमौलि सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

गेट पर रोक लेने से नाराज हो गए भाजपा विधायक
केंद्रीय मंत्री और सांसद स्मृति इरानी के नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट में अफरा-तफरी की स्थिति हो गई। केंद्रीय मंत्री के नामांकन में जा रहे जगदीशपुर के भाजपा विधायक सुरेश पासी को कलेक्ट्रेट गेट पर रोक लिया गया। बाद में अधिकारियों ने भी उनकी बात नहीं सुनीं। पूछा कि आप कौन हैं, विधायक ने जब बताया कि मैं जगदीशपुर का विधायक सुरेश पासी हूं, जवाब मिला मैं आपको नहीं पहचानती। इससे विधायक नाराज हो गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि हिस्ट्रीशीटर व जिला बदर अपराधी जिले भर में घूम रहे हैं लेकिन, यहां पर हमें रोका जा रहा है। शाम को जब विधायक से इस बारे में बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कहा कि मीटिंग में हूं, बाद में बात करेंगे। सियासी गलियारे में उनके बयान को लेकर काफी चर्चा है। विधायक के बयान को विपक्षी नेताओं ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग टिप्पणी के साथ वायरल किया है। पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने इस बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया।
आमने-सामने आए भाजपाई और कांग्रेसी

केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी के नामांकन के दौरान गौरीगंज में विवाद हो गया। भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाली। भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र का आरोप है कि नामांकन में भीड़ देखकर कांग्रेसी हताश हो गए। वह विरोध में नारेबाजी करने लगे। राजनीति में यह स्थिति ठीक नहीं है। इस मामले से अधिकारियों को अवगत कराया गया है। इधर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने विपक्षी पार्टी के युवाओं पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने कुछ लोगों पर कार्यालय में घुसकर मारपीट करने व मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। एसपी अनूप कुमार सिंह का कहना है कि दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए थे, उन्हें अलग कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।

दो नामांकन, पांच ने लिए पर्चे
अमेठी संसदीय सीट से सोमवार को भाजपा की स्मृ़ति जूबिन इरानी के अतिरिक्त एक निर्दल प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार ने भी दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं, किसान मजदूर बेरोजगार संघ से गोपाल स्वरूप गांधी ने दो सेट, बसपा के रवि प्रकाश मौर्य ने चार सेट, राष्ट्रीय नारायण वादी विकास पार्टी से मोहम्मद हसन लहरी ने तीन सेट, जनशक्ति समता पार्टी के दिनेश चंद्र मौर्य ने दो सेट व सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी की उर्मिला ने एक सेट पर्चा लिया।

राहुल पर बोला हमला
-यह वह अमेठी है, जिसमें पहली बार अमेठी के इतिहास में किसानों के लिए खाद की रैक उतारी गई। 15 साल एक लापता सांसद के चलते खाद के लिए लाइन में लगे किसानों को लाठी खाते देखा है। जनता इसका जवाब देगी। इन पांच वर्षों में हमें अमेठी लोकसभा में सेवा का मौका मिला। इसमें हमने एक लाख 14 हजार घर प्रधानमंत्री के दिशा निर्देश में बनते देखा। चार लाख परिवारों को पहली बार शौचालय मिला। तीन लाख 50 हजार घरों में नल से जल आया। डेढ़ लाख से अधिक परिवारों को बिजली का कनेक्शन मिला। चार लाख से ज्यादा किसानों को सम्मान निधि मिल रही है। -स्मृति इरानी, भाजपा प्रत्याशी

-राहुल गांधी अमेठी से केरल भाग गए, अब अमेठी में आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। न यहां रहना चाहते हैं, न वहां, पता नहीं कहां जाना चाहते हैं। मुझे मालूम पड़ा है बड़ी संख्या में यहां यदुवंशी भी रहते हैं। मैं सभी यदुवंशियों से कहना चाहता हूं आप सब भाग्यशाली हो, पांच हजार साल पहले भी भगवान कृष्ण ने धर्म की स्थापना की थी। आज हमारे सामने फिर वो समय आया है, जब भगवान राम का आनंद आया है। -मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश

गौरीगंज में रोड शो के दौरान फूलों की बारिश करते मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव। 

गौरीगंज में रोड शो के दौरान फूलों की बारिश करते मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव। - फोटो : संवाद

गौरीगंज में रोड शो के दौरान फूलों की बारिश करते मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव। 

गौरीगंज में रोड शो के दौरान फूलों की बारिश करते मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed