फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Smoke spread due to garbage fire, angry people raised slogans

Amethi News: कूड़े में आग से फैल धुआं, नाराज लोगों ने की नारेबाजी

Wed, 20 Mar 2024 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 20 Mar 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Smoke spread due to garbage fire, angry people raised slogans
जायस (अमेठी)। नगर पालिका क्षेत्र के कंचाना मोहल्ले में कूड़े के ढेर में आग लगी तो धुआं लोगों के घरों तक पहुंचने लगा। आक्रोशित लोगों ने सोमवार रात को नगर पालिका अध्यक्ष के घर के बाहर नारेबाजी व विरोध शुरू कर दिया। पालिका अध्यक्ष ने मौके पर कर्मचारियों को आग बुझाने के लिए भेजा, लेकिन सुबह तक आग बुझ नहीं सकी। नगर पालिका के वार्ड नंबर तीन के जगदीशपुर-जायस राजमार्ग के किनारे मोहल्ला कंचाना में एक तालाब में कूड़ा कचरा फेंका जाता है। सोमवार को डंप कूड़े में आग लग गई तो लोगों का सांस लेना दूभर हो गया। स्थानीय निवासी शाहिद अंसारी ने कहा कि पालिका प्रशासन कूड़े को नष्ट करने के लिए जला रहा है, जिससे आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पालिका अध्यक्ष मनीषा ने तत्काल मौके पर पानी से भरा टैंकर भेजा। नगर पालिका अध्यक्ष मनीषा ने बताया कि क्षेत्र में कूड़े को एकत्र करने का स्थान न होने के कारण नगर से निकलने वाला कूड़ा दशकों से उस स्थान पर डंप किया जा रहा है। कूड़े में आग लगने का कारण नहीं पता चल पाया है। जल्द ही नगर से दूर बनाए गए एमआरएफ सेंटर का संचालन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed