{"_id":"6519bf0abb5961928107c7f4","slug":"six-trains-will-remain-canceled-till-october-15-problems-increased-amethi-news-c-96-1-ame1002-6207-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 15 अक्तूबर तक निरस्त रहेंगी छह ट्रेनें, बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 15 अक्तूबर तक निरस्त रहेंगी छह ट्रेनें, बढ़ी परेशानी
Mon, 02 Oct 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। वाराणसी स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। ब्लाक के कारण आगामी 15 अक्तूबर तक वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी सहित छह ट्रेनों का परिचालन निरस्त रहेगा। नीलांचल व पंजाब मेल इस अवधि में परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। ऐसे में दिल्ली, देहरादून वाराणसी, जम्मूतवी समेत अन्य स्टेशन के यात्रियों को होगी परेशानी होगी।
लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर संचालित ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए 15 अक्तूबर तक परेशानी भरा साबित होने वाला है। दैनिक यात्रियों की लोकप्रिय ट्रेन अप/डाउन बनारस-लखनऊ इंटरसिटी तीन से छह अक्तूबर तक निरस्त रहेगी। राजेंद्रनगर-जम्मूतवी प्रत्येक मंगलवार व शनिवार तो जम्मूतवी-राजेद्रनगर बुधवार व रविवार को संचालन नहीं होगा।
बनारस-देहरादून एक से छह अक्तूबर तक तो देहरादून-बनारस जनता एक्सप्रेस दो से सात अक्तूबर तक निरस्त रहेगी। बनारस-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक से छह अक्तूबर तो दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ दो से सात अक्तूबर तक निरस्त रहेगी। बनारस- आनंद बिहार गरीब रथ एक्सप्रेस एक व पांच अक्तूबर तो आंनद बिहार-बनारस गरीब रथ दो व छह अक्तूबर को निरस्त रहेगी। मालदा टाउन से दिल्ली के बीच संचालित मालदा टाउन एक्सप्रेस 10 सितंबर से 14 अक्तूबर तक अपने निर्धारित दिन निरस्त रहेगी। ऐसे में इन ट्रेन के यात्री को अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ेगी या फिर सड़क मार्ग से निजी व प्राइवेट वाहन से गंत्वय को रवाना होना पड़ेगा।
विज्ञापन
परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी ये ट्रेनें
ब्लॉक अवधि में 15 अक्तूबर तक अप/डाउन पुरी-दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जक्शन के रास्ते संचालित होगी। 14 अक्तूबर तक अप/डाउन अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल अमेठी-प्रतापगढ़ के बजाए गोरखपुर-बाराबंकी-लखनऊ के रास्ते संचालित होगी।
कार्य पूरा करने के लिए जारी हुआ आदेश
वाराणसी रेलवे स्टेशन पर कार्य पूरा करने के लिए ब्लॉक स्वीकृत किया गया है। ब्लॉक के दौरान ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। आदेश पहले जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार यात्रियों को यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। रेखा शर्मा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे लखनऊ