फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   six more patient found dengue positive

छह और मरीजों में डेंगू की पुष्टि

Mon, 31 Oct 2022 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
six more patient found dengue positive
गौरीगंज (अमेठी)। सोमवार को लखनऊ से आई एलाइजा रिपोर्ट में छह मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए। रिपोर्ट मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से संबंधित सीएचसी अधीक्षकों को सूची भेजते हुए तत्काल उन गांवों में निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से जिले में एक भी डेंगू पॉजिटिव मरीज नहीं मिले थे।
सोमवार को लखनऊ से आई छह एलाइजा सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिली तो उसमें सब पॉजिटिव थे। एसीएमओ डॉ. राम प्रसाद ने बताया कि सोमवार को मिली रिपोर्ट में गौरीगंज व जगदीशपुर ब्लॉक क्षेत्र के दो-दो तो मुसाफिरखाना व जामो ब्लॉक क्षेत्र के एक-एक मरीज शामिल हैं। अब एलाइजा से हुई जांच में जिले में डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या 40 पहुंच गई है।
विज्ञापन

कहा कि रिपोर्ट मिलते ही सूची संबंधित सीएचसी अधीक्षकों को भेज दी गई। सभी को तत्काल संबंधित मरीज के गांव पहुंचकर निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कराने का निर्देश दिया है। बताया कि आरआर टीम गांव में पहुंचकर सबसे पॉजिटिव मरीज के परिवार वालों का सर्वे करेगी। बुखार से पीड़ित सदस्यों की मौके पर ही स्लाइड बनाकर जांच करने के साथ ही पूरे गांव में सर्वे कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार पीड़ित सभी मरीजों की जांच कराकर लक्षण मिलने के बाद उनका उपचार कराने को कहा गया है। सूची मिलते ही आरआर टीमें संबंधित गांवों में पहुंच गईं। सर्वे के दौरान बुखार पीड़ित मरीज तो मिले लेकिन स्लाइड जांच में किसी में भी डेंगू के लक्षण नहीं पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed