{"_id":"6aee19b9e406b350b7092767","slug":"six-injured-in-clash-over-farm-boundary-dispute-amethi-news-c-96-1-ame1028-179909-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: खेत की मेड़ विवाद में मारपीट, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: खेत की मेड़ विवाद में मारपीट, छह घायल
Fri, 06 Nov 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
राजाफत्तेपुर। शिवरतनगंज के पन्हौना गांव में शुक्रवार को खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में छह लोग घायल हो गए। पांच घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज तिलोई रेफर किया गया है। पहले पक्ष के देवी प्रसाद ने बताया कि मेड़ काटने के विवाद में दूसरे पक्ष ने उन पर हमला किया। आरोप है कि लाठी-डंडों से चोटें आईं।
इसमें देवी प्रसाद, पार्वती और विपिन घायल हुए। वहीं, दूसरे पक्ष की कौशल्या ने आरोप लगाया कि पहले पक्ष के लोगों ने उनकी पिटाई की। इस मारपीट में कौशल्या, रमेश और ननका घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी सिंहपुर ले जाया गया था। चिकित्सक डॉ. सुजीत यादव ने बताया कि पांच घायलों की हालत गंभीर थी।
प्राथमिक उपचार के बाद कौशल्या, रमेश, ननका, देवी प्रसाद और विपिन को मेडिकल कॉलेज तिलोई भेजा गया। सीओ तिलोई दिनेश मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट के आरोप लगाए हैं। उन्होंने तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।