फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Six found Corona positive including bank officer couple

बैंक अफसर दंपती समेत छह मिले कोरोना पॉजिटिव

Fri, 17 Jul 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Six found Corona positive including bank officer couple
अमेठी। पिछले दिनों जिले से कोरोना संदिग्धों के भेजे गए नमूनों में से चार तो लखनऊ में जांच कराने वाले बैंक अफसर दंपती की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव मिले लोगों में पांच की ट्रेवल हिस्ट्री है तो एक स्थानीय है।
विज्ञापन

रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने सभी को लेवल-1 अस्पताल में भर्ती कराते हुए शासन के प्रोटोकाल के तहत बचाव कार्य शुरू करने का आदेश दिया है। दंपति जिन बैंक शाखाओं में कार्यरत थे उन्हें भी अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 14 व 15 जुलाई को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले 500 से ज्यादा कोरोना संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजे थे। इनमें से 399 की रिपोर्ट बृहस्पतिवार देर रात जिला प्रशासन को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट में 395 लोग निगेटिव तो चार पॉजिटिव मिले। पॉजिटिव मिले लोगों में जगदीशपुर ब्लॉक के दिछौली गांव का एक स्थानीय तो मुसाफिरखाना के वार्ड नंबर तीन की एक महिला, शहर स्थित चौक का एक युवक और बहादुरपुर ब्लॉक के रोशनपुर कासिमपुर का एक अधेड़ (सभी की ट्रेवल हिस्ट्री) शामिल हैं।
इसके अलावा शहर स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में उप प्रबंधक के पद पर तैनात एक अफसर व अमेठी स्थित सेंट्रल बैंक में प्रबंधक के पद पर कार्यरत उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बैंक अफसर दंपति ने अपनी जांच पिछले दिनों लखनऊ में कराई थी। शुक्रवार को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।
डीएम अरुण कुमार ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के तत्काल बाद पॉजिटिव मिले सभी छह मरीजों को शहर के असैदापुर स्थित लेवल-1 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। संक्रमित मिले मरीजों के गांव, मोहल्लों व बैंक शाखा को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए राहत व बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया है।
डीएम ने कहा कि शहर की सेंट्रल बैंक शाखा में कार्यरत पांच व अमेठी में कार्यरत छह बैंक कर्मियों तथा उनके संपर्क में आए लोगों की तत्काल सैंपलिंग कराने का आदेश दिया गया है।

डीएम ने बताया कि शहर के लेवल-1 अस्पताल में भर्ती शहर की एक महिला व जायस के एक युवक को लक्षण नहीं दिखने के बाद बृहस्पतिवार को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब तक 331 पॉजिटिव मिल चुके हैं जिनमें से 213 ठीक तो एक की मृत्यु हो चुकी है। जिले में इस समय कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 17 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed