फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sir... the bullies have blocked the road, do something.

Amethi News: साहब... दबंगाें ने रास्ता बंद कर दिया है, कुछ करिए

Sun, 14 Jan 2024 02:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 14 Jan 2024 02:10 PM IST
विज्ञापन
Sir... the bullies have blocked the road, do something.
थाना समाधान दिवस में समस्याएं सुनते एसडीएम
भादर (अमेठी)। दोपहर एक बजे का वक्त, पीपरपुर थाने में फरियाद लेकर पहुंची रघईपुर निवासी निशमुल निशा ने कहा कि साहब, बहुत परेशान हैं। दबंगों ने रास्ता बंद कर दिया है। घर से निकलने का रास्ता नहीं है। कुछ करिए। इस पर पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर भेजी गई। भोजपुर निवासी सफी उल्ला भी भूमि विवाद की शिकायत करने पहुंचे। टीम को मौके पर जाने के लिए कहा गया। एसओ संदीप राय व राजस्व निरीक्षक लालमणि ने बताया कि समाधान दिवस में छह शिकायतें आई, इसमें से एक का मौके पर निस्तारण किया गया। दो मामलों में टीम को मौके पर भेजा गया। शेष की जांच की बात कही गई।
विज्ञापन

रामगंज थाने पर केवल दो शिकायतें आईं। प्रभारी निरीक्षक पंकज द्विवेदी ने बताया कि राजस्व कर्मी की ड्यूटी लगने से निस्तारण नहीं हो सका। जामो में एएसपी हरेंद्र कुमार ने जनसमस्याओं की सुनवाई की।
विज्ञापन



मौके पर जाकर जांच करके बताइए
अमेठी सिटी। गौरीगंज कोतवाली में दोपहर 12 बजे एसडीएम अभिनव कनौजिया व सीओ मंयक द्विवेदी सुनवाई कर रहे थे। गुदुनपुर निवासी अनिल कुमार का कहना था कि वह अपनी भूमि पर निर्माण करवा रहे थे। गांव के कुछ लोग निर्माण नहीं होने दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम को मौके पर जाकर जांच करके बताने को कहा गया। सरैया वार्ड निवासी धर्मपती ने कहा कि साहब हदबंदी हुई राजस्व कर्मी ने पत्थर भी लगवा दिया। गांव के कुछ लोग पत्थर उखाड़ कर फेंकते हुए उसकी भूमि से कब्जा नहीं छोड़ रहे हैं। असैदापुर निवासी कमरुदीन ने अपने भूमि का कब्जा होने की शिकायत की। बाजगढ़ी निवासी भगवान दीन ने घर के सामने अवैध कब्जा होेने की शिकायत की। अफसरों ने समस्या के समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed