{"_id":"65f5f73064ece79909051167","slug":"sir-save-me-from-being-implicated-in-a-fake-case-amethi-news-c-96-1-ame1002-115362-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: साहब... फर्जी केस में फंसाने से बचा लीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: साहब... फर्जी केस में फंसाने से बचा लीजिए
Sun, 17 Mar 2024 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 17 Mar 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
शिकायतें सुनतीं डीएम
मुसाफिरखाना (अमेठी)। संपूर्ण समाधान दिवस में मुसाफिरखाना तहसील में डीएम निशा अनंत और एसपी अनूप कुमार सिंह ने सुनवाई की। बेसिक शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी ने अधिकारियों के सामने पेश होकर फर्जी मुकदमे में फंसाने की रची जा रही साजिश की जानकारी दी।मुसाफिरखाना तहसील सभागार में 11:20 बजे मवईया रहमत गढ़ निवासी बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत सूरज यादव अफसरों के सामने पेश हुआ। कहा कि साहब उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने की साजिश की जा रही है।मामले से उसे जोड़ा जा रहा है, उसका पूरे मामले से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। मोबाइल का सीडीआर निकलवा कर जांच करवा ली जाए। एसपी ने कहा कि आप निश्चिंत रहें, पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होगी।
मझगवां निवासी कैलाश नाथ तिवारी ने गांव में निर्मित प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री वाल बनवाने के लिए जमीन के सीमांकन करवाने की मांग की। मुबारक पुर निवासी अनीता ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची में उसका नाम 30 वें नंबर पर है। उसे बताया जा रहा कि नंबर आने पर आवास मिलेगा। लेकिन, उसके बाद के लोगों को आवास मिल गया। पीड़िता ने डीएम से आवास दिलवाने की मांग की।
112 में 15 शिकायतों का हुआ निस्तारण
मुसाफिरखाना में 39 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 03 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। अमेठी में 40 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 08 का तो तिलोई में 16 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 02 का निस्तारण हुआ। गौरीगंज में 17 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 02 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गई।