{"_id":"6928ab9cdc86c209620f1b23","slug":"sir-more-than-45-of-forms-are-online-amethi-news-c-96-1-ame1008-153209-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर : 45 फीसदी से अधिक फॉर्म ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर : 45 फीसदी से अधिक फॉर्म ऑनलाइन
Fri, 28 Nov 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज तहसील में एसआईआर फॉर्म ऑनलाइन करते कर्मी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। मतदाता सूची को लेकर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत फार्मों के ऑनलाइन किए जाने में जिले की रैंकिंग सुधरी है। सभी तहसीलों में शिफ्टवार बीएलओ संग सभी विभागों के कर्मी संकलित फॉर्म (गणना प्रपत्र) ऑनलाइन करने में लगे हैं। अब तक जहां करीब आठ लाख फाॅर्म संकलित हो चुके हैं, वहीं 45 फीसदी से अधिक फॉर्मों का डिजिटाइजेशन कर लिया गया है।
जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में 14,36,528 मतदाता हैं। जिले के 1551 बूथों पर बीएलओ की ओर से एसआईआर फॉर्मों का वितरण करने संग संकलन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। एप पर ऑनलाइन फीडिंग के कार्य में जिले की प्रगति एक सप्ताह पहले बहुत अच्छी नहीं थी। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम संजय चौहान ने सभी तहसीलों के अफसरों संग बीएलओ पर कार्य में प्रगति लाने के लिए पेंच कसे। उसके बाद सभी विभागों के कर्मियों को शिफ्टवार फाॅर्मों को ऑनलाइन करने के लिए लगाया है।
बीएलओ की ओर से संकलित फॉर्मों को तहसीलों में पहुंचाने के लिए सुपरवायइजार को लगाया गया। इस प्रयास के बाद जिले में अब तक करीब आठ लाख मतदाताओं के फॉर्म संकलित हो चुके हैं। वहीं 45 फीसदी से अधिक फाॅर्म संकलित होने से जिले की रैंकिंग में सुधार हुआ है। हालांकि गणना प्रपत्रों के वितरण, संकलन व डिजिटाइजेशन की अंतिम तिथि चार दिसंबर है। ऐसे में प्रशासन को सात दिनों में 55 फीसदी प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया को पूरी करने की चुनौती का सामना करना होगा।