फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sir, I am not getting pension since 2019

Amethi News: साहब, 2019 से नहीं मिल रही है पेंशन

Sun, 03 Dec 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 03 Dec 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Sir, I am not getting pension since 2019
तिलोई(अमेठी)। शंकरगंज मजरे छतहुवा निवासी वृद्ध मंगरू शनिवार को तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम राकेश कुमार मिश्र के सामने अपना दुखड़ा सुनाया। कहा कि साहब, 2019 से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रही है, जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ कर दीजिए। डीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारी को समस्या का समाधान कराकर रिपोर्ट देने को कहा।
विज्ञापन


राजापट्टी गांव के दो भाई मोतीलाल व नंगू ने डीएम से शिकायत किया कि गांव में अलग-अलग चार हिस्से में उसकी पारिवारिक भूमि बाग के नाम पर दर्ज है। सहखातेदार में नाम अभिलेख में अंकित है। लेकिन, पारिवारिक हिस्सा होने के बाद भी दोनों भाइयों के नाम खाते में नहीं दर्शाए गए हैं।
विज्ञापन

लोधवरिया गांव निवासी रामनाथ पासी ने बताया कि राशन कार्ड में स्वयं, प्रार्थी की बहू व नातिन का नाम अंकित न होने की वजह से सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है। पहाड़पुर मजरे करनगांव निवासी पीड़िता सज्जो बानो ने भूमि पर कब्जा व निर्माण पर रोक लगाने की मांग की। रायबरेली के महाराजगंज थानाक्षेत्र के गांव माझगांव जमुरावा निवासी पदमा देवी ने इन्हौना थानाक्षेत्र के गांव धीरापुर में जमीन पर कब्जे की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन



शनिवार को तहसील सभागार में डीएम के अतिरिक्त एसपी डॉ. इलमारन जी ने जनसुनवाई की। अलग-अलग विभाग के कुल 103 शिकायतें आई। इस मौके पर 16 शिकायतों का निस्तारण किया गया। सीएमओ डाॅ. अंशुमान सिंह, डीडीओ तेजभान सिंह, एसडीएम तिलोई दिग्विजय सिंह, सीओ अजय कुमार सिंह, तहसीलदार अभिषेक यादव, नायब तहसीलदार अमीषा यादव समेत सर्किल के थानेदार व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।



सुनी गई शिकायतें, कराया निस्तारण
अमेठी सिटी। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिले के सभी तहसीलों में किया गया। इस दौरान मुसाफिरखाना में 31 शिकायतें में से चार का निस्तारण किया गया। इसी प्रकार गौरीगंज में 26 में चार व अमेठी 53 में 12 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed