फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sir... fake electricity bill was sent even after deposit.

Amethi News: साहब...जमा करने के बाद भी भेज दिया फर्जी बिजली बिल

Sun, 08 Dec 2024 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 08 Dec 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Sir... fake electricity bill was sent even after deposit.
अमेठी सिटी। जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को जिले की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। गौरीगंज में सीडीओ सूरज पटेल, अमेठी में एडीएम अर्पित गुप्ता, मुसाफिरखाना में विधायक सुरेश पासी व एडीएम न्यायिक दिनेश मिश्र और तिलोई में एसडीएम अमित कुमार ने शिकायतें सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित को शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन



गौरीगंज कलेक्ट्रेट सभागार में 11:20 बजे सीडीओ सूरज पटेल शिकायतें सुन रहे थे। तभी पतई मजरे ऐंधी गांव निवासी राममनोहर हाथ जोड़े पहुंचे। कहा कि साहब...नियमित बिजली का बिल जमा कर रहा हूं, लेकिन ऊर्जा निगम ने फर्जी ढंग से अधिक बिल भेज दिया है। अब कनेक्शन काटने की धमकी दी जा रही है। सीडीओ ने एक्सईएन को जांच कर कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन



इसी बीच पूरे दिनऊ दूबे मजरे दक्खिनगांव गांव निवासी लालसाहब ने कहा कि बेटी व बहू एक दिसंबर से गायब हैं। केस दर्ज करवाया है, लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर रही। सीडीओ ने भाले सुल्तान स्मारक थाने के एसओ तनुज पाल को मामले में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। रेसी गांव के दिव्यांग गुडडू ने कहा कि भूमि की पैमाइश हो चुकी है, लेकिन विरोधी कब्जा नहीं छोड़ रहे है। इस पर सीडीओ ने एसडीएम को मामले की जांच कर कार्रवाई करने को कहा। छिटेपुर गांव के सुनील कुमार ने बताया कि उनकी वरासत दर्ज नहीं हो रही है। सीडीओ ने एसडीएम को जांच कर वरासत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



गौरीगंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस 14 शिकायतें आईं. जिनमें दो का मौके पर निस्तारण हुआ। अमेठी में 17 शिकायतों में दो, तिलोई में 42 शिकायतों में छह का मौके पर निस्तारण किया गया। मुसाफिरखाना में 30 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें सात का मौके पर निस्तारण हुआ।


अमेठी तहसील में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में बालीपुर डुहिया गांव की पिंकी ने ग्राम प्रधान पर दरवाजे के सामने जबरन घूर गड्ढा बनवाने का आरोप लगाया। बताया कि प्रशासन के मना करने के बाद भी घूर गड्ढा बनाया जा रहा है।



अमेठी तहसील के पीपरपुर थाना क्षेत्र के गुडुरी निवासी सितारुल निशां बताया कि वह रास्ते के अतिक्रमण की पांच बार शिकायत कर चुकी हैं। हर बार आश्वासन मिलता है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने रास्ते में अतिक्रमण कर लिया है। उधर से आने-जाने पर आरोपी उनके साथ मारपीट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed