फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   sipoy funeral did with sainik samman

सैनिक सम्मान के साथ हुआ सूबेदार का अंतिम संस्कार

Mon, 22 Mar 2021 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
sipoy funeral did with sainik samman
अमेठी। मध्य प्रदेश के जबलपुर में भारतीय थल सेना में तैनात सुबेदार की रविवार को ड्यूटी के दौरान तबीयत खराब होने से मौत हो गई। सोमवार सुबह शव सूबेदार के पैतृक गांव बबुरी ठेंगहा पहुंचा।
विज्ञापन

शव पहुंचने के बाद तो परिवार के साथ गांव में मातम छा गया। गांव के बाहर बाग में डोगरा रेजीमेंट के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद सैनिक की अंत्येष्टि हुई। इस मौके पर एसडीएम समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

संग्रामपुर थाने के बबुरी मजरे ठेगहा गांव निवासी राम सत्य यादव (45) 27 अगस्त 1996 को सेना में भर्ती हुए थे। राम सत्य यादव वर्तमान में सूबेदार पद पर मध्य प्रदेश के जबलपुर में तैनात थे। रविवार को ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तबीयत खराब होने के बाद साथियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूबेदार की मौत के बाद सोमवार सुबह सैन्य वाहन से उनका शव पैतृक गांव बबुरी पहुंचा। शव पहुंचने के बाद परिवार के साथ गांव में सन्नाटा पसर गया।
परिवारीजनों की तैयारी के मुताबिक गांव किनारे स्थित बाग में मृत सैनिक की अंत्येष्टि की गई। अंत्येष्टि के पूर्व फैजाबाद स्थित डोगरा रेजीमेंट से आई टीम के सैनिकों ने मृत सैनिक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
इस मौके पर एसडीएम महात्मा सिंह, विनोद मिश्र, शंभू यादव, जयसिंह यादव, मनोज मिश्र, राजकुमार मौर्य व राकेश मौर्य समेत बड़ी संख्या में संभ्रांत लोग व ग्रामीण मौजूद रहे।
परिवार का सहारा थे राम सत्य
सैनिक राम सत्य यादव के परिवार में पत्नी नीलम यादव, अविवाहित पुत्र अभिषेक यादव व अंकित यादव तथा पुत्री श्वेता उर्फ अंजलि यादव है।
राम सत्य यादव के बड़े भाई शत्रुघ्न प्रसाद बीएसएफ में कार्यरत हैं। सत्य प्रकाश का बड़ा पुत्र बीए फाइनल तो बेटी इंटरमीडिएट और छोटा पुत्र हाईस्कूल का छात्र है।

मृतक के भतीजे मनोज यादव ने बताया कि राम सत्य यादव से शनिवार सुबह बात हुई थी। वह तीन-चार दिन बाद अवकाश पर घर आने वाले थे। सूबेदार की मौत की खबर से जहां पत्नी अपना सुध-बुध खो बैठी हैं वहीं बच्चे भी अचेतावस्था में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed