फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Silent silence at purchasing centers, purchase of only 114 MT

क्रय केंद्रों पर पसरा सन्नाटा, 114 एमटी हुई खरीद

Sat, 31 Oct 2020 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Silent silence at purchasing centers, purchase of only 114 MT
अमेठी। किसानों का निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान खरीदने के लिए जिले में छह एजेंसी के 46 क्रय केंद्र जिला प्रशासन की ओर से खोले गए हैं। 1.10 लाख एमटी धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

जिले में अब तक मात्र 114 एमटी ही धान खरीद 48 किसानों से हुई है। शनिवार को अमर उजाला टीम क्रय केंद्रों पर पहुंची तो इलेक्ट्रानिक कांटा, पंखा, नमी मापक यंत्र व बोरे उपलब्ध मिले व केंद्र प्रभारी किसानों को टोकन जारी कर उनका इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन

शासन शत प्रतिशत किसानों का धान निर्धारित समर्थन मूल्य पर खरीदने की कोशिश में जुटा है। निर्धारित 1.10 लाख एमटी धान खरीद लक्ष्य पूरा हो सके इसके लिए विपणन शाखा, पीसीएफ, कर्मचारी कल्याण निगम, यूपी स्टेट एग्रो, मंडी समिति और भारतीय खाद्य निगम को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य निर्धारित होने के बाद जिला प्रशासन ने गौरीगंज तहसील में नौ, अमेठी में आठ, मुसाफिरखाना में 14 तथा तिलोई में अलग-अलग स्थानों में 15 क्रय केंद्रों को अनुमोदन देते हुए लक्ष्य के अनुसार पारदर्शी ढंग से सुविधाओं के बीच 15 अक्टूबर से किसानों का धान खरीदने का निर्देश दिया था।
निर्देशों के बावजूद जिले में अब तक मात्र 48 किसानों से 118 एमटी धान की हो सकी है। शनिवार को अमर उजाला टीम ने गौरीगंज व अमेठी के विपणन शाखा के साथ पीसीएफ के गौरीगंज के बरनाटीकर संग्रामपुर के गोरखापुर तथा बाजार शुकुल के जैनबगंज क्रय केंद्र पहुंची।
अमेठी के विपणन केंद्र पर किसान रामबरन सिंह का 80 कुंतल धान खरीद होते मिला। केंद्र पर अब तक 28 किसानों से 650.40 क्विटंल धान खरीद हो चुकी है। सभी क्रय केद्रों पर टीम को इलेक्ट्रानिक कांटा, छन्ना, नमी मापक यंत्र, बोरे के साथ किसानों की सुविधा के लिए पेयजल व छांव का प्रबंध मिला।
क्रय केंद्रों पर किसानों को टोकन जारी करने के बाद प्रभारी किसानों का इंतजार करते मिले। प्रभारियों का कहना था कि धान की फसल तैयार नहीं होने से किसानों की आमद नहीं हो रही है।

एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में मंसूरी धान का अधिक उत्पादन होता है। धान की फसल तैयार नहीं होने से खरीद की गति धीमी है। सभी प्रभारियों को किसानों से संपर्क कर लक्ष्य के अनुरूप खरीद करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed