फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Silence on the streets on captive day

बंदी के दिन सड़कों पर रहा सन्नाटा

Sun, 06 Sep 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Silence on the streets on captive day
अमेठी। अनलॉक फेज चार में रियायत मिलने के बाद रविवार को पहली साप्ताहिक बंदी मेें दुकान/प्रतिष्ठान बंद रहे। जिला प्रशासन के निर्देश पर शहरी क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अफसर व कर्मी भ्रमणशील रहकर निगरानी के साथ कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए शासन के निर्देश पर एक सितंबर से 30 सितंबर तक अनलॉक फेज चार में रियायत देते हुए सिर्फ रविवार को साप्ताहिक बंदी का निर्देश दिया गया है। निर्देश के बाद रविवार को पड़ने वाली पहली साप्ताहिक बंदी के दिन जिला मुख्यालय व अन्य छोटे बड़े कस्बों के साथ ग्रामीण अंचल में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय समेत सभी बाजारों में मेडिकल व दूध को छोड़कर सभी प्रतिष्ठान बंद रहे। बंद अवधि में संक्रमित बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए निकाय क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई के साथ सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। इस दौरान पुलिस कर्मी भ्रमणशील रहकर बिना मास्क का प्रयोग कर निकले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटे रहे तो अधिकारी संक्रमित बीमारी से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि बंद के दौरान लोगों को कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए ग्राम पंचायतवार गठित निगरानी समिति से निगरानी कराते हुए आवश्यक वस्तुओं की डोर स्टेप डिलीवरी की जा रही है। एडीएम ने लोगों से लॉकडाउन के दौरान अनावश्यक बाहर नहीं निकलने बचाव के लिए मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा कोई परेशानी होने पर जिला प्रशासन को सूचित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed