{"_id":"5e3b084c8ebc3ee5b122d17f","slug":"shortcircuit-amethi-news-lko5068975137","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्टसर्किट से बैंक की बैट्रियों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्टसर्किट से बैंक की बैट्रियों में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामो (अमेठी)। कस्बा स्थित बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा में बुधवार भोर चार बजे शॉर्टसर्किट से आग लग गई। सूचना मिलते ही शाखा प्रबंधक पुलिस को सूचना देने के साथ ही बैंक पहुंचे। प्रबंधक व पुलिस बल ने अग्निशमन यंत्र की सहायता से आग पर काबू पाया। इस बीच बैंक में लगी छह बड़ी बैटरी जलकर राख हो गईं।
बैंक में रखे दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बच गए। इसके कारण बुधवार दिन भर बैंक में कामकाज ठप रहा। जामो कस्बे में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब अल सुबह चार बजे बाजार में स्थित बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक के भवन से धुआं उठने लगा।
पड़ोसियों ने तत्काल इसकी सूचना शाखा प्रबंधक अशोक उपाध्याय को दी। अशोक ने उसी समय एसएचओ जामो रतन सिंह को सूचित करने के साथ ही सहायक प्रबंधक रामदुलारे को भी बैंक पहुंचने को कहा। बैंक पहुंचे मैनेजर मुख्य द्वार का ताला खोलकर भीतर दाखिल हुए तो एक किनारे रखी छह बड़ी बैट्रियां जल रही थीं।
विज्ञापन
मैनेजर व पुलिस ने बैंक में रखे अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पा लिया। समय रहते बैंक पहुंच जाने से आग आगे नहीं बढ़ सकी। इसके चलते बैंक में रखे समस्त दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बच गए। बैट्री के साथ वायरिंग जल जाने से बुधवार को बैंक का कामकाज पूरी तरह ठप रहा।
प्रभावित हुआ करीब 25 लाख का लेनदेन
शाखा प्रबंधक अशोक उपाध्याय ने बताया कि बैंक में प्रति दिन करीब 25 लाख रुपये का लेनदेन होता है। बैट्री के साथ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के लिए की गई वायरिंग जलने से सिस्टम नहीं चल सके। इसकी वजह से लेनदेन नहीं हुआ। बैट्री जलने से करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
बैरंग लौटे बैंक आए उपभोक्ता
बुधवार सुबह अपने खातों से लेनदेन करने के लिए बैंक पहुंचे उपभोक्ताओं को बैरंग लौटना पड़ा। सहालग का समय होने से कई उपभोक्ताओं को पैसा नहीं मिलने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ी।