फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Shops decorated for Dhanteras, hope for good business

Amethi News: धनतेरस को लेकर सजीं दुकानें, अच्छे कारोबार की उम्मीद

Tue, 29 Oct 2024 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 29 Oct 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Shops decorated for Dhanteras, hope for good business
अमेठी सिटी। धनतेरस त्योहार को लेकर जिले की सभी बर्तन बाजारों में तेजी गई है। स्टील के अलावा तांबा व पीतल के बर्तनों की भी खूब मांग है। इसको देखते हुए व्यापारियों ने स्टॉक पूरा कर लिया है। साथ ही ग्राहकों को लुभाने के लिए विभिन्न प्रकार का सामान दुकानों पर सजा रखा है। स्थानीय बर्तन व्यापारियों का मानना है कि इस बार बर्तन कारोबार पिछले साल की अपेक्षा अधिक बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन



धनतेरस को लेकर बर्तन व्यापारी अच्छी बिक्री की आस लगाए बैठे हैं। त्योहार के नजदीक आते ही दुकानों में भी ग्राहकों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। पर्व के अवसर पर लोग अपने घरों में नया बर्तन खरीदना शुभ मानते हैं। अधिकतर लोग इस अवसर पर तांबे, पीतल, कांसे व स्टील के बर्तनों की खरीदारी कर रहे हैं।। बर्तन व्यापारी संतोष कसौधन ने बताया कि बाजार में लोगाें का आवागमन बढ़ गया है। धनतेरस और छोटी दिवाली पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। त्योहार पर लोग पुराने बर्तनों को बदलवा कर नए बर्तन अधिक खरीदते हैं। बर्तन व्यापारी रामकुमार कसौधन ने बताया कि रविवार को अच्छी बिक्री हुई है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अच्छा कारोबार होगा।
विज्ञापन




महंगा होने के बाद भी तांबे के बर्तनों की बढ़ी मांग
इस बार तांबे के ग्लास, जग और केतली के अलावा फूल की कटोरी व थाली खास आइटम स्टाॅक में हैं। बाजार में स्टील के बर्तन का मूल्य 160 से 350 रुपये किलो से आरंभ है। दुकानदारों का कहना है कि स्टील सस्ती होने के कारण लोग खरीदते हैं, लेकिन अब स्वास्थ्य को देखते हुए ग्राहक तांबा और फूल बर्तन का उपयोग अधिक कर रहे हैं। धातुओं में फूल इन दिनों 600 से 650 रुपये फूल प्रति किलो और तांबा 690 से 850 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर बिक रहा है। इसके बाद भी ग्राहकों की पसंद बनी हुई है। वहीं, पीतल का रेट 650 से रुपये किलो से शुरू है। लोग पीतल के बर्तन के साथ ही पूजा के लिए विशेष थाली भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





उपहार के साथ ही छूट का भी ऑफर
त्योहार पर शहर में खुले मॉल पर भी नान स्टिक कड़ाही, तवा व फ्राइपिन आदि बर्तनों के साथ क्राॅकरी की खरीद हो रही है। कारोबारियों का कहना है कि ग्राहकों को खरीदारी के साथ उपहार अथवा छूट का ऑफर उन्हें खरीदारी के प्रति आकर्षित कर रहा है।




बाजार भाव
धातु मूल्य रुपये में (किलो में)
स्टील का बर्तन 160-350
एल्युमिनियम का बर्तन 272-330
पीतल का बर्तन 600 - 750
तांबा का बर्तन 690-850
फूल का बर्तन 600-650
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed