फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Shop caught fire due to short circuit, loss of 17 lakhs

कपड़े की दुकान में लगी, लाखों का नुकसान

Thu, 04 Mar 2021 10:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
Shop caught fire due to short circuit, loss of 17 lakhs
गौरीगंज (अमेठी)। शहर के सैठा रोड स्थित कपड़े की एक दुकान में बुधवार रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान दुकान में मौजूद करीब 17 लाख रुपये कीमत का कपड़ा व अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

यह हादसा वार्ड संख्या पांच पलिया निवासी उदयराज की सैठा तिराहे पर राज गारमेंट्स नामक कपड़े की दुकान में बुधवार रात हुआ। आग की लपटें देख पड़ोसियों ने मामले की सूचना अग्निशमन विभाग, पुलिस और उदयराज को दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे फायर कर्मी कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके। हालांकि आग पर काबू पाए जाने से तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग से पड़ोस की दुकान को जलने से बचा लिया गया।दुकानदार उदयराज के अनुसार शार्ट सर्किट से लगी आग से करीब 17 लाख रुपये का सामान जलकर राख हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed