फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Shikshamitras will return home, relief from new order of education department

Amethi News: शिक्षामित्रों की होगी घर वापसी, शिक्षा विभाग के नए आदेश से राहत

Sun, 05 Jan 2025 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Shikshamitras will return home, relief from new order of education department
अमेठी सिटी। शिक्षामित्र पद पर नियुक्ति के बाद लोग मजबूरी में घर से दूर कार्य कर रहे हैं। शिक्षा विभाग के नए आदेश में शिक्षामित्रों की घर वापसी हो जाएगी। सरकार के इस फैसले से शिक्षामित्रों में खुशी की लहर है। जिले में शिक्षामित्रों में से करीब 900 महिलाएं कार्यरत हैं। ज्यादातर महिलाएं शादी के बाद से अपने घर से करीब 40 से 50 किमी की दूरी पर कार्य करने को मजबूर हैं। शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारी प्रमोद तिवारी ने कहा कि शिक्षामित्रों के स्थानांतरण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। अब सरकार ने इसे पूरा किया है। शिक्षामित्र संगठन के जिला अध्यक्ष संजय कनौजिया ने बताया कि यह मुख्यमंत्री का सराहनीय कदम है। शादी के बाद महिला शिक्षामित्रों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब महिलाओं को उनके मूल विद्यालय या पति के घर के आसपास नौकरी करने की सुविधा मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्ष, 2021 में भी एक बार यह स्थानांतरण हुआ था, जिसमें टेट या सुपरटेट क्वालीफाइड लोग घर वापसी से वंचित रह गए थे, इस बार उन्हें भी भूल सुधार का मौका मिल जाएगा। इसके लिए शिक्षामित्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। डीएम व बीएसए के संयोजन में कमेटी के माध्यम से स्थानांतरण किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि शासनादेश आने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed