फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Shashank became president and Vinod became minister

Amethi News: शशांक अध्यक्ष व विनोद बने मंत्री

Tue, 22 Apr 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 22 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Shashank became president and Vinod became minister
 शाहगढ़ विकास खंड के सभागार में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ चुनाव के नव निर्वाचित पदा​धि
शाहगढ़ (अमेठी)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाहगढ़ इकाई का त्रैवार्षिक निर्वाचन व अधिवेशन सोमवार को विकास खंड सभागार में हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक रामदेव पांडेय, अखिलेश प्रताप सिंह तथा ऑब्जर्वर प्रदीप कुमार तिवारी की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हुई।
विज्ञापन



अध्यक्ष पद पर शशांक शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम बरन कन्नौजिया, मंत्री विनोद कुमार यादव, कोषाध्यक्ष राम कृष्ण पांडेय और संयुक्त मंत्री राम हेत निर्विरोध निर्वाचित हुए। सभी पदों के लिए कोई अन्य नामांकन न होने के चलते पर्यवेक्षकों ने सभी प्रत्याशियों को विजेता घोषित किया। अधिवेशन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने की। उन्होंने निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही हमारी असली ताकत है।
विज्ञापन



नवनिर्वाचित अध्यक्ष शशांक शुक्ला ने कहा कि वह संगठन के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे और टीम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। कार्यक्रम में पूर्व बीआरसी राजेंद्र प्रसाद मिश्र, जिला मंत्री अरुण कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, ब्लाॅक अध्यक्ष गौरीगंज गंगाधर शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष वंश वर्धन शुक्ला, राजेश कुमार तिवारी, संत प्रसाद त्रिपाठी, ध्रुव राज यादव, विवेक सिंह, अनुपम शुक्ला, कर्म राज यादव, राम प्रताप यादव, अंशु बाजपेई, कांति देवी, रीता सिंह, वीणा वादिनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed