फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sharecroppers will also get the benefit of CM Farmers Accident Insurance

बटाईदार भी पाएंगे सीएम कृषक दुर्घटना बीमा का लाभ

Fri, 06 Nov 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Sharecroppers will also get the benefit of CM Farmers Accident Insurance
अमेठी। भू-स्वामियों को खेती-किसानी में सहयोग करने वाले बटाईदार भी अब मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण बीमा योजना का लाभ पाएंगे। कवायद सफल हो सके इसके लिए शासन ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है।
विज्ञापन

पत्र में बटाईदार की मौत व दुर्घटना के बाद परिवार के सदस्यों को 45 दिन में आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद बटाईदार की मौत पर पांच लाख रुपये तो दुर्घटना पर नियमानुसार अनुदान राशि खाते में ट्रांसफर करने की बात कही गई है।
विज्ञापन

किसानों को सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा प्रदान के लिए संचालित मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भू-स्वामियों के अलावा बटाईदारों को देने की योजना बनाई है। कवायद सफल हो सके इसके लिए शासन का निर्देश मिलने के बाद एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने सभी एसडीएम को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में बटाई पर खेत लेकर खेती-किसानी करने वाले परिवार के मुखिया की मौत व दुर्घटना में निशक्त होने की दशा में योजना से लाभान्वित करने को कहा है। योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं बटाईदार किसानों को मिलेगा जो मूल निवासी हों तथा उसकी आय का मुख्य साधन कृषि हो।
उनकी आयु 18 वर्ष से 70 वर्ष के बीच हो। बटाईदार किसान आग में जलने, बाढ़ में बह जानेे, बिजली गिरने या बिजली का करंट लगने, हत्या, डकैती, आतंकी हमल में मृत्यु होने, मकान के नीचे दबनेे, प्राकृतिक आपदाओं में मृत्यु होने, जंगली जीवों के आक्रमण व सांप काटने पर योजना से लाभान्वित होंगे।

योजना का लाभ लेने के लिए बटाईदार परिवार को 45 दिन में आवेदन करने के साथ ही निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाता की फोटो कापी, अकाउंट नंबर, आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज के फोटो के अलावा मोबाइल नंबर व खतौनी संलग्न कर जमा करना होगा। आवेदन की जांच के बाद पात्रता पूरी करने पर बटाईदार किसान के परिवारिक सदस्यों के बैंक खाते में अनुदान राशि ट्रांसफर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed