फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Shadipur team becomes Kabaddi champion

Amethi News: शादीपुर टीम बनी कबड्डी चैंपियन

Tue, 24 Sep 2024 04:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 24 Sep 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Shadipur team becomes Kabaddi champion
मुसाफिरखाना के पूरे पहलवान चौराहे पर आयोजित प्रतियोगिता में कबड्डी खेलते ​खिलाड़ी। 
मुसाफिरखाना (अमेठी)। क्षेत्र पूरे पहलवान चौराहे पर स्थित शक्ति बाबाधाम पर आयोजित एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में शादीपुर टीम विजेता और पूरे पहलवान की टीम उपविजेता रही। विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संत कुमार तिवारी ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उत्साहवर्धन करते हुए परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सेमरा, अलीगंज, दाऊदपुर, सादीपुर, पलिया, मठाभुसुंडा समेत 18 टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का फाइनल मैच सादीपुर और पूरे पहलवान के बीच खेला गया। इसमें सादीपुर टीम ने कप्तान आशू सिंह के कुशल नेतृत्व में 21 अंक हासिल किए, जबकि पूरे पहलवान की टीम 14 अंक ही बना सकी। उपविजेता टीम के कप्तान समर यादव ने टीम को विजयी बनाने के लिए भरसक प्रयास किया, लेकिन टीम को विजयी नहीं बना सके। मुख्य अतिथि ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में मो. असगर, मनोज मिश्रा और प्रेमचंद ने रेफरी तो राजबहादुर यादव ने कमेंटेटर की भूमिका निभाई। इस मौके पर एडीशनल कमिश्नर जीएसटी भूपेंद्र शुक्ल, राजेंद्र कुमार यादव, राम नरेश, समर बहादुर, उमेश पांडेय, यदुवंशी सहित तमाम श्रोता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed