फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   shabnoor bano district topper

मदरसा बोर्ड की सीनियर सेकेंडरी मेंरी शबनूर बानो टॉपर

Thu, 02 Jul 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
shabnoor bano district topper
गौरीगंज (अमेठी)। मदरसा बोर्ड के घोषित परीक्षा परिणाम में मदरसा दारूल उलूम गौसिया रसूलाबाद की शबनूर बानो ने 96.80 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश की टॉप टेन सूची में अपना स्थान बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। रजिस्ट्रार कार्यालय की ओर से घोषित परिणाम में 47 बच्चों ने परीक्षा में मेधा का प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम टॉप टेन की सूची में नाम शामिल किया है। जिले में संचालित 36 मदरसा के विभिन्न कक्षाओं में पंजीकृत 2,440 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए तो 138 बच्चों ने परीक्षा से किनारा काट लिया था। जिले में संचालित कई मदरसा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से संचालित मौलवी, मुंशी, सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी, आलिम, कामिल व फाजिल परीक्षा का परिणाम रजिस्ट्रार की ओर से बुधवार दरे शाम घोषित किया गया। रसूलाबाद में संचालित मदरसा दारूल उलूम गौसिया की सीनियर सेकेंडरी की छात्रा शबनूर बानो ने प्रदेश की टॉप टेन सूची में दूसरा स्थान कायम रखने में कामयाब हो गई।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार की ओर से जारी परीक्षा परिणाम में जिले की 22 छात्रा व 25 छात्र समेत कुल 47 बच्चे प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं। विभाग की ओर से परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद बच्चों में खुशी की लहर है। विभागीय सूत्रों की मानें तो जिले में संचालित 37 मदरसा स्कूलों में पंजीकृत 2,440 बच्चों में 2,302 बच्चे ही परीक्षा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कामिल परीक्षा में 520 में 497 तो फाजिल की परीक्षा में 162 में 157 उत्तीर्ण हुए। इसी तरह सेकेंडरी (मुंशी/ मौलवी) परीक्षा में 1,173 में से 1,146 और सीनियर सेकेंडरी (आलिम) परीक्षा में 292 में 269 परीक्षार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। कार्यालय के वक्फ निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि रसूलाबाद में संचालित मदरसा दारूल उलूम गौसिया की सीनियर सेकेंडरी की छात्रा शबनूर बानो ने प्रदेश की टॉप टेन सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

कड़ी मेहनत का ही मिला फल
मुसाफिरखाना। छात्रा शबनूर बानो ने कहा कि परीक्षा परिणाम में हमारे माता-पिता के साथ गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त है। कहा कि ये सिर्फ कड़ी मेहनत का ही फल ता है, लक्ष्य को हासिल करने के लिए हौसला बुलन्द रखना चाहिए। शबनूर का सपना डॉक्टर बनकर देश की सेवा करने का है। परिणाम आने के बाद मदरसा के प्रधानाचार्य नरुल हसन नूरी, मैनेजर जुबैर खां, अध्यक्ष इरशाद हुसैन, समाजसेवी जीशान हुसैन व मुन्ना ने शबनूर को मिठाई खिलाकर शुभ कामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed